TLDR:
- OPPO Reno16 भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 80W चार्जिंग मौजूद हैं।
- फोन में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप, 50MP सेल्फी कैमरा और AI Snap Key तथा AI Mind Pilot जैसे कई नए AI फीचर्स मिलते हैं।
- Reno16 की शुरुआती कीमत ₹61,999 है और इसकी बिक्री 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है।
इस बार OPPO ने सबसे बड़ा दांव फोन के डिज़ाइन पर लगाया है। आइए कीमत से लेकर हर फीचर तक, इस फोन को करीब से देखते हैं।
डिज़ाइन और बिल्ड

Reno16 भारत का पहला HoloVerse 3D Design लेकर आया है। ये डिज़ाइन सिर्फ स्टारी व्हाइट (Starry White) वेरिएंट में मिलेगा, जिसमें 3D Pop Planet Design दिया गया है। इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि बैक पैनल के नीचे एक अंतरिक्ष का प्लैनेट तैरता हुआ नज़र आता है, वो भी बिना किसी चश्मे के, यानि नेकेड-आई 3D इफेक्ट।
इसके पीछे एक प्रिसीज़न-इंजीनियर्ड डुअल-लेयर ऑप्टिकल स्ट्रक्चर और लाखों माइक्रोलेंस का कमाल है। साथ ही फोन में OPPO का Floating 3D Glitter फिनिश और कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर Dynamic Stellar Ring भी दिया गया है, जो लुक में और थोड़ी चमक जोड़ देता है।
ये पढ़ें: OnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

फोन का फ्रेम एक ही टुकड़े में गढ़ा गया कोल्ड-स्कल्प्टेड एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम का है। मज़बूती के मामले में इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, यानि धूल और पानी से लेकर तेज़ गर्म पानी की धार तक से ये सुरक्षित रहता है। इसकी मोटाई सिर्फ 8.22mm है और वज़न करीब 182 ग्राम।
डिस्प्ले

अगर आप बड़े और भारी फोन से बचना चाहते हैं, तो Reno16 में आपको कॉम्पैक्ट 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक और HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जाती है, जिससे तेज़ धूप में भी स्क्रीन पढ़ने में परेशानी कम होगी। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए ऊपर Crystal Guard ग्लास दिया गया है।
कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Reno16 में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मौजूद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (1/1.95-इंच, f/1.8) OIS के साथ, 50MP का टेलीफोटो कैमरा (1/2.75-इंच, f/2.8) OIS के साथ, और अपग्रेडेड 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (1/2.88-इंच, f/2.0) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 18mm वाइड फोकल लेंथ वाला 50MP कैमरा (1/2.88-इंच, f/2.0) फिट किया गया है।

ये फोन अल्ट्रा-वाइड, प्राइमरी और टेलीफोटो, तीनों लेंस से 4K 60 fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ 4K Auto Straighten Video (जो हाथ हिलने से आए शेक को रियल-टाइम में ठीक करता है) और Zoom Free Video (जो ज़ूम करते वक्त क्लैरिटी बनाए रखता है) जैसे फीचर भी मिलते हैं।

इमेजिंग फीचर्स की भी यहां कमी नहीं है। फोन में Natural Tone Imaging (नैचुरल स्किन टोन और असली रंग बनाए रखता है), AI Remix Collage, Pop Cam (फिल्म, रेट्रो और लाइफस्टाइल थीम से प्रेरित 9 AI स्टाइल), Popout 2.0 (जो सब्जेक्ट को फ्रेम से बाहर निकालता है), Dual-View Video 2.0 के साथ-साथ AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Best Face, AI Unblur, AI Eraser, AI Flash Photography 3.0 और AI Studio जैसे कई AI टूल शामिल हैं।
नए AI फीचर्स

Reno16 में OPPO एक नई AI Snap Key लेकर आया है, जो क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी टूल्स तक तुरंत एक्सेस (पहुंच) देती है। इसे एक बार दबाते ही आप किसी कंटेंट को AI Mind Space में सेव कर सकते हैं, वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं, या कैमरा, ट्रांसलेटर और रिकॉर्डर जैसे टूल खोल सकते हैं।
बाकी खास AI फीचर्स में AI Mind Pilot (जो Gemini, Perplexity और ChatGPT को एक ही इंटरफेस में जोड़ता है), AI Mind Space (एक स्मार्ट मेमोरी हब, जो जानकारी को “सेकंड ब्रेन” की तरह संभालकर रखता है), AI Bill Manager, AI Menu Translation, AI Voice Translation और AI Live Translation, AI Recording Sticker, तथा AI Scan और AI Extract शामिल हैं।
ये पढ़ें: OnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत
परफॉर्मेंस और बैटरी

Reno16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, वही जो हमने Reno15 में भी देखा था। इसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 6,700mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC Flash Charge सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट पॉलिसी

फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। OPPO ने इसके लिए 6 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
OPPO Reno16 की कीमत और उपलब्धता
OPPO Reno16 दो स्टोरेज वैरिएंट में आया है:
- 8GB + 256GB – ₹61,999
- 12GB + 256GB – ₹67,999

फोन की बिक्री 9 जुलाई 2026 से Amazon, Flipkart, OPPO ई-स्टोर और बड़े रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































