OnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है।

ये पढ़ें: ₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

OnePlus 16R और Nord 7 में 185Hz डिस्प्ले

OnePlus 16R और Nord 7 में 185Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की लीक

टिपस्टर Smart Pikachu का दावा है कि OnePlus अब 185Hz डिस्प्ले को अपनी पूरी लाइनअप का स्टैंडर्ड बनाने की तैयारी में है। मतलब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि इसके मिड-रेंज और वैल्यू फोन्स को भी ज़्यादा तेज़ और स्मूद स्क्रॉलिंग का फायदा मिलेगा। अगर आप रोज़ घंटों स्क्रॉल करते हैं या गेमिंग में वक़्त बिताते हैं, तो ऊँचा रिफ्रेश रेट यहीं काम आता है।

अभी OnePlus के कई फोन, जैसे OnePlus 15, 15R, 15T, Nord 6 और Ace सीरीज़, 165Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं। ऐसे में 185Hz इनसे एक कदम आगे होगा।

दिलचस्प बात ये है कि कंपनी पहले 240Hz पैनल पर काम कर रही थी। मगर टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार इमेज क्वॉलिटी और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की दिक्कतों की वजह से वो प्लान छोड़कर अब 185Hz पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही OnePlus 16 में चारों तरफ़ 1mm से भी पतले बेज़ल देने की चर्चा है, जो डिस्प्ले को और इमर्सिव बना सकते हैं।

हालाँकि इन फोनों के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। OnePlus 15R दिसंबर 2025 में और Nord 6 अप्रैल 2026 में आया था, इसलिए इनके सक्सेसर यानि 16R और Nord 7 के क्रमशः 2026 के आखिर और 2027 की शुरुआत में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

फिलहाल ये सारी जानकारी लीक्स और टिपस्टर्स पर आधारित है। OnePlus ने इनमें से किसी भी डिटेल की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन्हें अभी सिर्फ लीक मानकर चलना ही ठीक रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.