OnePlus 13 कैमरा, बैटरी, और चार्जिंग डिटेल्स लीक हुए; जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OnePlus ने OnePlus Nord 4 लॉन्च किया था और अब कंपनी जल्द ही OnePlus 13 लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। खबरों के अनुसार फ़िलहाल इस फ़ोन को चीन में लॉन्च किया जा सकता है, और बाद में OnePlus 13R के नाम से ये फ़ोन वैश्विक बाज़ार में पेश हो सकता है। आगे OnePlus 13 कैमरा, बैटरी, और चार्जिंग डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13 कैमरा, बैटरी, और चार्जिंग डिटेल्स

इसकी जानकारी एक चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” द्वारा साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में f/1.6 aperture के साथ LYT-808 कैमरा सेंसर का उपयोग किया जा सकता है, जो OnePlus 12 के 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा में भी देखा गया है। DCS के पिछले लीक के अनुसार इस फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट कर सकता है।

टिपस्टर ने इस फ़ोन के बैटरी और चार्जिंग स्पीड की जानकारी भी साझा की है, जिसके अनुसार इस फ़ोन में 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

ये पढ़े: OnePlus 10 Pro मदरबोर्ड इशू सामने आया; रिप्लेसमेंट का खर्च 42,000 रूपए

OnePlus 13 फीचर्स

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में 6.8 इंच का 2K रिसोल्यूशन वाला 8T LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। डिस्प्ले के चारों तरफ micro-curvature डिज़ाइन मिल सकती है। ये फ़ोन  Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और ColorOS 15 लेयर के साथ Android 14 पर काम कर सकता है। इस फ़ोन में ultrasonic in-screen fingerprint sensor मिल सकता है। इतना ही नहीं ये फ़ोन IP68/69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार कंपनी इसके रिब्रांडेड वर्जन OnePlus 13R को अगले साल जनवरी तक वैश्विक बाजार में पेश कर सकती है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़े: Xiaomi 15 Ultra कैमरा डिटेल्स लीक हुई, मिलेगा 1 इंच बड़ा सेंसर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageOnePlus 11R की लीक हुई कैमरा डिटेल्स, बाकी स्पेसिफिकेशन से भी उठा पर्दा

OnePlus मार्केट में अपनी सीरीज़ OnePlus 11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर कम्पनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज़ में हमें OnePlus 11, OnePlus 11 Pro और OnePlus 11R स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। हाल ही में एक लीक खबर के द्वारा इस सीरीज़ के …

ImageOnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन लीक, 100W चार्जिंग, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

OnePlus ने हाल ही में चीन में अपना फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 11 लॉन्च किया है, और अब ये फ़ोन 7 फरवरी को भारत में भी दस्तक देगा। इस फ्लैगशिप फ़ोन के अलावा कंपनी नए स्मार्टफोन OnePlus Ace पर भी काम कर रही है, जिसे CMIIT सर्टिफिकेशन के दौरान मॉडल नंPHK110 के साथ देखा गया है। …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.