OnePlus 10 Pro मदरबोर्ड इशू सामने आया; रिप्लेसमेंट का खर्च 42,000 रूपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के फ़ोन काफी समय से भारत में चलन में हैं। ये एक ऐसी कंपनी है, जो किफायती दामों पर ग्राहकों को शानदार फ्लैगशिप फ़ोन प्रदान करती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपनी OnePlus Nord 4 सीरीज पेश की थी, जिसकी काफी प्रशंसा की गयी थी, लेकिन कुछ समय पहले ग्राहकों को OnePlus के फ़ोन में ग्रीन लाइन जैसी परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसे कंपनी ने मुफ्त में सही करके दिया था, और अब OnePlus 10 Pro मदरबोर्ड इशू सामने आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: TRAI ने लिया बड़ा फैसला, फर्जी कॉल और SMS से मिलेगी राहत

OnePlus 10 Pro मदरबोर्ड इशू

इससे सम्बंधित जानकारी एक एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) यूजर द्वारा साझा की गयी है, जिसे यूजर ने OnePlus कम्युनिटी से शेयर किया है। इस पोस्ट में OnePlus मदरबोर्ड फेलियर इशू की जानकारी बताई गयी है। ये परेशानी OnePlus 10 Pro के साथ साथ OnePlus 9 Pro में भी देखने को मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि OnePlus के अन्य मॉडल्स में भी ये इशू हो सकता है।

एक ग्राहक ने इससे सम्बंधित रिपोर्ट करते हुए बताया कि “एक दिन दोपहर में उसका OnePlus 10 Pro चलते चलते अचानक बंद हो गया, और उसका डिस्प्ले ब्लेंक हो गया, तब से फ़ोन कोई रिस्पांस भी नहीं कर रहा है।” आगे जानकारी देते हुए उसने बताया की जब फ़ोन को सर्विस सेंटर ले गया तो तकनीशियन ने बताया कि उसके फ़ोन का मदरबोर्ड काम नहीं कर रहा है।

वहीं एक और ग्राहक ने इससे सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया, कि उसके फ़ोन में जब ये इशू हुआ तो सर्विस सेंटर पर दिखाने पर उसको फ़ोन के मदर बोर्ड को रिप्लेस करने का खर्च 42,000 रूपए बताया गया, जिस पर उसे मात्र 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा था, इसके अतिरिक्त उसे ये भी बोला गया था, कि ये इशू सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से नहीं हुआ है।

हालांकि मदरबोर्ड फेलियर इशू POCO और Redmi के फ़ोन्स में भी देखें गए हैं, जिनका कारण सॉफ्टवेयर अपडेट बताया गया था। अब देखना ये है, कि OnePlus इस पर क्या प्रतिक्रिया करता है, और ग्राहकों को इसका मुफ्त रिप्लेसमेंट मिलेगा या नहीं।

ये पढ़े: Xiaomi 15 Ultra कैमरा डिटेल्स लीक हुई, मिलेगा 1 इंच बड़ा सेंसर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageOnePlus Nord 2 फटने से यूज़र को लगी गहरी चोट; ट्विटर पर साझा की चोट और फटे हुए फ़ोन की फोटो

OnePlus के कई फ़ोन आये, लेकिन जितनी सुर्खियां Nord 2 ने बटोरी, उतनी किसी ने नहीं। दरअसल ये कंपनी का मिड-रेंज फ़ोन है, जो इसी साल लॉन्च हुआ, लेकिन लॉन्च के कुछ समय के बाद ही, अलग-अलग हिस्सों से इस फ़ोन के फ़टने की ख़बरें लगातार आ रही हैं। अब फिर एक बार OnePlus Nord …

ImagePOCO M3 की बैटरी फटी, फ़ोन हुआ पूरी तरह बर्बाद

स्मार्टफोनों जितने ज़्यादा फ़ास्ट हो रहे हैं, उनके फ़टने या ब्लास्ट होने की खबरें भी उतनी ही तेज़ी से सामने आ रही हैं। हाल ही में कई सारे स्मार्टफोनों के ब्लास्ट के किस्से सामने आ चुके हैं। इनमें OnePlus Nord 2 के कई यूनिट, Poco X3 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। आज फिर Poco का …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.