OnePlus Nord 2 फटने से यूज़र को लगी गहरी चोट; ट्विटर पर साझा की चोट और फटे हुए फ़ोन की फोटो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के कई फ़ोन आये, लेकिन जितनी सुर्खियां Nord 2 ने बटोरी, उतनी किसी ने नहीं। दरअसल ये कंपनी का मिड-रेंज फ़ोन है, जो इसी साल लॉन्च हुआ, लेकिन लॉन्च के कुछ समय के बाद ही, अलग-अलग हिस्सों से इस फ़ोन के फ़टने की ख़बरें लगातार आ रही हैं।

अब फिर एक बार OnePlus Nord 2 बुरी तरह फटा है और इस बार उपयोगकर्ता को काफी चोट भी आयी है। ये ब्लास्ट भी भारत में ही हुआ है। इस स्मार्टफोन के उपयोगकर्ता ने डिवाइस की तस्वीरें और घायल हुए व्यक्ति की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। इस बार ये तस्वीरें थोड़ा परेशान करने वाली ज़रूर हैं, क्योंकि फ़ोन ब्लास्ट तो पहले भी हुए, लेकिन किसी इंसान को चोट नहीं आयी। जबकि अबकी बार व्यक्ति ने इस फ़ोन को अपनी जीन्स की जेब में रखा था और वहीँ ये फट गया, जिसके कारण उनके पैर में काफी गहरा घाव हुआ है, जिसे आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख भी सकते हैं।

इस ख़बर के आते ही, कंपनी तुरंत हरकत में आयी है और OnePlus ने कहा है कि ऐसी घटनाओं को वो गंभीरता से लेते हैं और तुरंत इस पर कार्यवाही भी करेंगे। उन्होंने अपनी टीम को संपर्क करने को कहा है और इसकी जाँच के आदेश भी दिए हैं। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है।

ये पढ़ें:

फ़ोन की बात करें तो, OnePlus Nord 2, जो तस्वीर में दिख रहा है, उसकी हालत आप देख सकते हैं। फ़ोन का बायाँ हिस्सा पूरी तरह से फट गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर का हाल ही आप देख ही सकते हैं। यूज़र को भी काफी लगी है और गुस्साए व्यक्ति ने भी कंपनी को टैग करते हुए, यहां कड़े शब्दों में ट्विटर पर अपनी शिकायत लिखी है।

अब देखना ये है कि जांच के बाद आखिर कंपनी इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

Imageफिर OnePlus Nord 2 हुआ ब्लास्ट; वकील के काले कोट में फटा फ़ोन और मामला पहुंचा पुलिस के पास

OnePlus Nord 2 दिवाली से पहले ही धमाके कर रहा है। ये फ़ोन फिर एक बार फ़टने के कारण सुर्ख़ियों में आ गया है। भारतीय निवासी और पेशे से एक वकील गौरव गुलाटी के काले कोट में ये फ़ोन ब्लास्ट हुआ। गौरव गुलाटी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट जारी करके इस खबर की …

ImagePOCO M3 की बैटरी फटी, फ़ोन हुआ पूरी तरह बर्बाद

स्मार्टफोनों जितने ज़्यादा फ़ास्ट हो रहे हैं, उनके फ़टने या ब्लास्ट होने की खबरें भी उतनी ही तेज़ी से सामने आ रही हैं। हाल ही में कई सारे स्मार्टफोनों के ब्लास्ट के किस्से सामने आ चुके हैं। इनमें OnePlus Nord 2 के कई यूनिट, Poco X3 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। आज फिर Poco का …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products