फ़ोन के बाद अब आयी चार्जर फ़टने की ख़बर – OnePlus Nord 2 के यूज़र रहें सावधान !

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के लिए बुरी खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जबसे कंपनी ने अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 लॉन्च किया है, ये लगाते सुर्ख़ियों में बना हुआ है। फ़ोन को लेकर कई बार ब्लास्ट की खबरें आ चुकी हैं। इनमें से एक अफवाह निकली, दूसरी में कस्टमर इंड्यूस्ड नुक्सान बताया गया। इसके बाद भारत के एक वकील के काले कोट में भी ये फ़ोन ब्लास्ट हुआ, जिसको लेकर उन्होंने कंपनी ने खिलाफ केस भी दायर किया। अभी कुछ ही दिन बीते हैं, और फिर एक ग्राहक ने शिकायत की है कि उसके OnePlus Nord 2 का चार्जर एक ज़ोरदार धमाके के साथ फटा और उसका सॉकेट भी जल गया।

ये पढ़ें: OnePlus के लिए बुरी ख़बर, Nord 2 की बैटरी फ़टने से ग्राहक का एक्सीडेंट, यहां जानें पूरी ख़बर

ये घटना इस बार केरेला में घटी है और शख्स का नाम जिम्मी जोस (Jimmy Jose) है। इन्होंने अपने ट्विटर हैंडल (@The Glitchhhh) पर एक पोस्ट साझा की है कि “I wanted to get this to your immediate attention. My OnePlus Nord 2 warp charger blasted with a huge sound and it blew up the socket. Luckily I’m alive to make this tweet. The Nord 2 is working. but this is scary af. I’m still in shock” (मैं आप सबका ध्यान इस तरफ खींचना चाहता हूँ। मेरे OnePlus Nord 2 वार्प चार्जर में एक ज़ोरदार आवाज़ के साथ धमाका हुआ और ये फट गया और सॉकेट भी जल गया। खुशकिस्मती से मैं इस ट्वीट को करने के लिए सही सलामत हूँ। मेरा Nord 2 भी ठीक है, लेकिन ये घटना डरावनी थी और मैं अब तक सदमे में हूँ।))

फ़ोन के बाद अब आयी चार्जर फ़टने की ख़बर - OnePlus Nord 2 के यूज़र रहें सावधान !

OnePlus Nord 2 के चार्जर को फ़ोन चार्ज करने के लिए सॉकेट में लगाने के चंद मिनटों बाद ही ये फट गया। हालांकि घर में किसी व्यक्ति को कोई चोट या हानि नहीं पहुँची है और फ़ोन भी सुरक्षित है। लेकिन चार्जर में ब्लास्ट हुआ है। ये घटना उस समय हुई, जब वहाँ बारिश हो रही थी।

OnePlus ने तुरंत इस मुद्दे पर ध्यान दिया और फ़ोन के उपयोगकर्ता को कस्टमर केयर सेंटर जाने की सलाह दी। वहाँ पहुंचकर सर्विस टेकनिशियन ने चार्जर की जांच की और उनके अनुसार, वोल्टेज के घटने-बढ़ने या अस्थिरता (voltage fluctuation) से ऐसा हुआ है। हालांकि इन्हें कंपनी की तरफ से चार्जर का रिप्लेसमेंट दिया गया है। लेकिन साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि यूज़र को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और प्रोडक्ट के साथ आने वाले यूज़र मैन्युअल में चेतावनियों को ध्यान से पढ़ना भी चाहिए।

कंपनी ने इस मुद्दे पर अपने बयान में यही है कि ग्राहक को रिप्लेसमेंट ऑफर किया गया है। और जांच में पता चला है कि इस ब्लास्ट का कारण भी बाहरी ही है, जैसे कि वोल्टेज फ्लक्चुएशन।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageOnePlus Nord 2 फटने से यूज़र को लगी गहरी चोट; ट्विटर पर साझा की चोट और फटे हुए फ़ोन की फोटो

OnePlus के कई फ़ोन आये, लेकिन जितनी सुर्खियां Nord 2 ने बटोरी, उतनी किसी ने नहीं। दरअसल ये कंपनी का मिड-रेंज फ़ोन है, जो इसी साल लॉन्च हुआ, लेकिन लॉन्च के कुछ समय के बाद ही, अलग-अलग हिस्सों से इस फ़ोन के फ़टने की ख़बरें लगातार आ रही हैं। अब फिर एक बार OnePlus Nord …

ImageOnePlus के लिए बुरी ख़बर, Nord 2 की बैटरी फ़टने से ग्राहक का एक्सीडेंट, यहां जानें पूरी ख़बर

OnePlus ने हाल ही में Nord सीरीज़ में नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 लॉन्च किया था। लेकिन हाल ही में इसके ग्राहक की तरफ से ये ख़बर आयी है कि Nord 2 में ब्लास्ट हो गया है। बेंगलुरु के रहने वाले अंकुर शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की कि उनकी पत्नी ने …

Image1600 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘धुरंधर 2’? सामने आई बड़ी जानकारी

सिनेमाघरों में तूफान मचाने के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है – धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) OTT पर कब आएगी? रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े हैं, उसने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब जो दर्शक …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products