मेमोरी चिप की मार, Lava और Vivo ने बढ़ा दिए इन फोनों के दाम, देखें पूरी लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आपकी जेब तक पहुँच गया है। Realme, Oppo के बाद अब Lava और Vivo, दोनों ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। Lava के बजट फोन ₹500 से ₹1,000 तक महंगे हुए हैं, जबकि Vivo और इसके सब-ब्रांड iQOO के कुछ मॉडल्स पर तो ₹4,000 तक का इज़ाफ़ा हुआ है।

नीचे दोनों ब्रांड की पुरानी और नई कीमतों की पूरी लिस्ट दी गई है।

ये पढ़ें: Redmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

Lava फोन की नई कीमत

मॉडल (वेरिएंट)पुरानी कीमतनई कीमत
Shark 5G (4+64GB)₹9,499₹10,499
Shark 5G (4+128GB)₹9,999₹10,999
Play Max (6+128GB)₹13,999₹14,999
Play Max (8+128GB)₹15,499₹16,499
Yuva Star 3 (4+64GB)₹7,599₹8,299
Shark 2 4G (4+64GB)₹8,099₹8,699
Blaze Duo 3 (6+128GB)₹17,499₹17,999

Lava के Yuva Smart 2, Shark 5G Plus और Blaze Dragon की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ये पुरानी कीमत पर ही मिल रहे हैं।

Vivo और iQOO फोन की नई कीमत

मॉडल (वेरिएंट)पुरानी कीमतनई कीमत
Vivo T5x (6+128GB)₹18,999₹22,999
Vivo T5x (8+256GB)₹22,999₹26,999
Vivo V70 (8+256GB)₹45,999₹49,999
Vivo V70 Elite (12+256GB)₹56,999₹59,999
Vivo Y51 Pro (8+128GB)₹24,999₹27,999
Vivo Y31 5G (6+128GB)₹20,999₹23,999
iQOO 15R (12+512GB)₹52,999₹57,999
iQOO Z11x (8+256GB)₹22,999₹26,999

ये पढ़ें: Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

इसकी सबसे बड़ी वजह है RAM और स्टोरेज में लगने वाली मेमोरी चिप्स (DRAM और NAND) का महंगा होना। AI डेटा सेंटर्स की भारी डिमांड के चलते इन चिप्स की कीमतें तेज़ी से चढ़ी हैं, और यही बढ़ा हुआ खर्च अब फोन की कीमतों में जुड़कर ग्राहकों तक पहुँच रहा है।

यही वजह है कि Lava और Vivo अकेले नहीं हैं, Xiaomi और Samsung समेत कई और ब्रांड भी इसी राह पर हैं। यानी अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो बजट थोड़ा ऊपर रखकर चलना समझदारी होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageOPPO ने K14 और A6 सीरीज़ के दाम फिर बढ़ाए, अब पाँच मॉडल ₹2,000 तक महंगे

एक नज़र में: OPPO ने भारत में K14x, K14, A6c 4G, A6 और A6 Pro, इन पाँचों फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। इन फोनों के स्पेसिफिकेशन जस के तस हैं, बदली है सिर्फ कीमत। अब आपको इनमें से किसी भी मॉडल के लिए पहले से ज़्यादा पैसे देने होंगे। नीचे हर …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.