POCO M3 की बैटरी फटी, फ़ोन हुआ पूरी तरह बर्बाद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोनों जितने ज़्यादा फ़ास्ट हो रहे हैं, उनके फ़टने या ब्लास्ट होने की खबरें भी उतनी ही तेज़ी से सामने आ रही हैं। हाल ही में कई सारे स्मार्टफोनों के ब्लास्ट के किस्से सामने आ चुके हैं। इनमें OnePlus Nord 2 के कई यूनिट, Poco X3 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। आज फिर Poco का फ़ोन POCO M3 भारत में ब्लास्ट हुआ है।

Twitter पर एक यूज़र महेश (@Mahesh08716488) ने ट्वीट साझा किया है, जिसमें लिखा है कि उनके भाई के हैंडसेट Poco M3 में आग लग गयी और वो ब्लास्ट हो गया। हालांकि फ़ोन ने कैसे आग पकड़ी, उस समय क्या हुआ, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं लिखा। इस पर तुरंत POCO ने भी एक्शन लेते हुए, ट्वीट किया कि उनके लिए किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा सबसे पहले आती है और इस तरह के मुद्दों को वो बेहद गंभीरता से लेते हैं। लेकिन एक अजीब बात ये हुई कि कुछ समय बाद महेश और कंपनी, दोनों ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए।

POCO M3 Blast

वैसे कंपनी इस मामले की जांच कर रही है और 91 Mobiles को Poco द्वारा इस घटना पर एक जवाब भी आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, “POCO India में ग्राहक की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और हम इस तरह के मुद्दों को बेहद संगीनता के साथ देखते हैं। फिलहाल जैसे ही इस घटना का पता चला, इस ग्राहक को हमारी टीम के तुरंत संपर्क किया और अब हम उनके नज़दीकी सर्विस सेंटर में पहुँचने का इंतज़ार कर रहे हैं। हम इस घटना की बारीकी से जांच भी करेंगे और ग्राहक को हर तरह से सपोर्ट भी किया जायेगा। वैसे हमारे सभी स्मार्टफोन यूनिट कई स्तरों पर अलग-अलग क्वालिटी टेस्ट से होकर गुज़रते हैं और हम इन टेस्ट के द्वारा ये सुनिश्चित करते हैं कि डिवाइस की क्वालिटी के साथ कोई समझौता न किया जायेगा।”

ये पढ़ें: OnePlus Nord 2 फटने से यूज़र को लगी गहरी चोट

महेश ने Poco M3 की तस्वीर भी ट्विटर पोस्ट में शेयर की है, जिसमें ये फ़ोन पूरी तरह से जला हुआ दिख रहा है। फ़ोन का निचला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया है और इसमें आपको केवल कैमरा सेटअप ही ढंग से दिखेगा। हालांकि फ़ोन की हालत बेहद खराब है, लेकिन इस घटना में किसी को चोट आयी है या नहीं, ये इस उपयोगकर्ता ने शेयर नहीं किया है।

कंपनी का जवाब आप ऊपर जान ही चुके हैं, लेकिन इस घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है। Poco के फ़ोन में ब्लास्ट की ये पहली घटना नहीं है, इससे पहले सितम्बर में POCO X3 Pro की बैटरी में भी ब्लास्ट हुआ था। हालांकि कंपनी ने उस समय उसे ग्राहक द्वारा किया गया डैमेज बताया।

OnePlus Nord 2 में भी पहले बेंगलुरु में एक औरत का फ़ोन ब्लास्ट हुआ, फिर भारत में ही एक वकील के काले कोट में फ़ोन ब्लास्ट हुआ। इसके अलावा और भी कई घटनाएं सामने आयीं हैं। कंपनी चाहे जो भी जवाब दें, लेकिन फोनों में इतने ब्लास्ट की कहानी सुनकर, क्या आपको नहीं लगता कि ये सभी किस्से आज के स्मार्टफोनों की क्वालिटी पर सवाल खड़ा करते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImagePOCO X3 Pro की बैटरी फ़टने की घटना सामने आयी, कंपनी ने जांच के बाद किया ये खुलासा

स्मार्टफोनों में जितनी तेज़ी से नयी टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है, उतनी ही तेज़ी से रोज़ किसी फ़ोन के ब्लास्ट होने की या फटने की ख़बर भी सामने आ रही है। Samsung Galaxy Note 7 हो या हाल ही में सामने आया OnePlus का Nord 2, ये सभी ब्लास्ट का शिकार हो चुके हैं। …

Imageएक और धमाका! Realme के इस फ़ोन में हुआ ब्लास्ट; कहीं आपके पास भी यही फ़ोन तो नहीं

स्मार्टफोनों का फटना अब हैरान तो नहीं करता, लेकिन ये एक चिंताजनक बात ज़रूर है। लगभग सभी प्रचलित ब्रैंड के किसी न किसी स्मार्टफोन में ऐसी घटना हम सुन चुके हैं। इस तरह के मामलों के कारण फोनों की क्वालिटी पर और उपयोगकर्ता की सुरक्षा पर एक सवाल ज़रूर खड़ा हो जाता है। आज का …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.