OnePlus Nord 2 और OnePlus Buds Pro भारत में लॉन्च हुए: जानें कीमतें और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आखिरकार OnePlus Nord 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। और इसी के साथ कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord की बिक्री अब भारत में बंद भी कर दी है। साथ ही कंपनी ने आज OnePlus Buds Pro को भी लॉन्च किये हैं। फिलहाल बात करते हैं स्मार्टफोन की जो आपको तीन रंगों में मिलेगा – ग्रे (Gray Sierra), नीला (Blue Haze) और हरा (Green Wood)। हालांकि इसके बारे में हम पिछले दिनों लीक हुई ख़बरों में काफी कुछ जान चुके हैं, लेकिन फिर भी कंपनी ने आज कई नए फ़ीचरों को उजागर किया है, जिनके बारे में आप इस आर्टिकल में विस्तार से जान सकते हैं।

कीमतें और उपलब्धता

OnePlus Nord 2 का 6GB+128GB मॉडल 27,999 रूपए में, 8GB+128GB वैरिएंट 29,999 रूपए में और 12GB+256GB वैरिएंट 34,999 रूपए में उपलब्ध होगा। इसे आप Amazon India, OnePlus.in, OnePlus Experience स्टोरों और Vijay Sales जैसे स्टोरों से 28 जुलाई 2021 से खरीद सकते हैं।

OnePlus Nord 2 स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1200-AI चिपसेट है, जिसे कंपनी ने MediaTek के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया है। साथ ही फ़ोन में Oxygen का नया वर्ज़न OxygenOS 11.3 आएगा जिसके साथ कंपनी ने इस पर दो साल के एंड्राइड ुपड़तै और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

OnePlus Nord 2 में 6.43 इंच की full HD+ fluid AMOLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल प्राइमरी AI रियर कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी खींचने के लिए यहां 32 मेगापिक्सल का कैमरा Sony IMX615 सेंसर के साथ फिट किया गया है।

Nord 2 में 128/256GB UFS 3.1 स्टोरेज है, जिसके साथ 6/8/12GB LPDDR4x रैम मौजूद है। फ़ोन में 4500mAh की बैटरी, 65W Warp Charge फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगी जो कंपनी के अनुसार मात्र 15 मिनटों की चार्जिंग में आपको पूरे दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है।

इस नए फ़ोन में आपको 5G सपोर्ट के साथ ड्यूल सिम स्लॉट दिए गए हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1 भी इसके अन्य फीचर हैं।

OnePlus Buds Pro

OnePlus Buds Pro में 11mm के ड्राइवर हैं, अडाप्टिवी ANC, डॉल्बी एटमॉस, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी, 3 माइक्रोफोन सेटअप, Pro Gaming Mode के साथ 94ms तक की लो लेटेंसी जैसे मुख्य फ़ीचर दिए गए हैं।

साथ ही इसमें आप एक अलग Audio ID बना करके इसे फ़ोन से आसानी से और फ़ास्ट पेअर कर सकते हैं। ये इयरबड्स Zen Mode Air, IP55 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा और इसमें आपको ANC के साथ 28 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। कंपनी का कहना है कि 10 मिनटों की चार्जिंग से ये आपको 10 घंटे का भी म्युज़िक प्लेबैक देने की क्षमता रखता है। इसमें आप काले और सफ़ेद रंगों के विकल्प चुन सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageOnePlus का धमाका! बेहद कम दाम में 80W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T

OnePlus Nord 2T भारत में आज लॉन्च हो चुका है। देखने में ये OnePlus Nord 2 जैसा ही लगेगा, लेकिन फीचरों में अंतर ज़रूर नज़र आएगा। भारत में MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट के साथ ये पहला स्मार्टफोन है, और इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो कंपनी ने OnePlus 10 Pro में दिया है। फ़ोन …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.