OnePlus का धमाका! बेहद कम दाम में 80W चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 2T

80W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, 50MP Sony IMX766 सेंसर के साथ भारत में मिड-रेंज बाज़ार में उतरा OnePlus Nord 2T

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord 2T भारत में आज लॉन्च हो चुका है। देखने में ये OnePlus Nord 2 जैसा ही लगेगा, लेकिन फीचरों में अंतर ज़रूर नज़र आएगा। भारत में MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट के साथ ये पहला स्मार्टफोन है, और इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो कंपनी ने OnePlus 10 Pro में दिया है। फ़ोन की शुरूआती कीमत महज़ 28,999 रूपए है।

OnePlus Nord 2T कीमतें और उपलब्धता

Nord 2T में दो स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं। भारत में इनकी सेल Amazon, OnePlus स्टोर पर 5 जुलाई से शुरू होगी। ये फ़ोन दो रंगों में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप नीचे तस्वीर में देख सकते हैं।

  • 8+128GB – 28,999 रूपए।
  • 12+256GB – 33,999 रूपए।

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन को आप Nord 2 का अपग्रेडेड वर्ज़न भी कह सकते हैं। इसमें कुछ स्पेसिफिकेशन वैसे ही हैं, जैसे Nord 2 में हैं, हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग और चिपसेट को लेकर कंपनी ने बड़े बदलाव किये हैं, जो कि काफी महत्वपूर्ण हैं। सॉफ्टवेयर को लेकर भी यहां कंपनी ने वादा किया है, कि OnePlus Nord 2T पर दो सॉफ्टवेयर अपडेट आपको ज़रूर मिलेंगे और फिलहाल ये Android 12 के साथ पेश किया गया है।

इसके अलावा Nord 2T में 6.43-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी। हालांकि रिफ्रेश रेट के मामले में आपको यहां 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही संतोष करना पड़ेगा, लेकिन बहुत सी ऐप्स में ये भी काफी होती है। इसके अलावा स्क्रीन में HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। इस स्मार्टफोन में ओक्टा कोर Dimensity 1300 चिपसेट है, और साथ ही 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज भी परफॉरमेंस को बूस्ट करने के लिए यहां मौजूद हैं।

इसके अलावा फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर दिए गए हैं, जिसमें 50MP का कैमरा प्राइमरी सेंसर है जो Sony IMX766 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा फ़ोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी शामिल है। जबकि सामने की तरफ 32MP का सेल्फी शूटर कंपनी इसमें दे रही है।

Nord 2T का मुख्य फ़ीचर है, 4500mAh बैटरी के साथ इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग का मिलना और वो भी 28,999 रूपए की कीमत पर। जबकि कंपनी का दूसरा फ़ोन OnePlus 10R भी 80W चार्जिंग के साथ 38,999 रूपए में मिलता है, लेकिन उसमें फिर चिपसेट भी Dimensity 8100 है।

तो अब आप तय कीजिये, अगर आपका बजट 30,000 है, तो अब बाज़ार में ये एक और विकल्प उपलब्ध है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageNothing Phone (1) Vs OnePlus Nord 2T : कीमत कम, लेकिन स्पेक्स हैं पावरफुल, जानें कौन-सा मिड-रेंज फ़ोन बेहतर है

Nothing का आज पहला स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। कार्ल पेई की इस नयी लंदन बेस्ड कंपनी का ये पहला स्मार्टफोन है, लेकिन लोगों के बीच इसे लेकर ज़बरदस्त उत्साह है। इस स्मार्टफोन का आधा-पारदर्शी डिज़ाइन और बैक पैनल पर मौजूद LED लाइट स्ट्रिप इसके ख़ास फ़ीचर हैं। ये स्मार्टफोन भारत में उसी कीमत पर …

ImageOnePlus कम दामों पर जल्दी ही भारत में लाएगा OnePlus Nord 2T; लॉन्च टाइमलाइन और कीमतें लीक

OnePlus Nord 2 सीरीज़ में दूसरा फ़ोन OnePlus Nord 2T पिछले महीने ही विश्व स्तर पर लॉन्च हुआ है। अब इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की बारी है। हालांकि विश्व स्तर के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.