TRAI ने लिया बड़ा फैसला, फर्जी कॉल और SMS से मिलेगी राहत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फर्जी कॉल और SMS ने लोगों को काफी समय से परेशान कर रखा है, जिसकी वजह से हमें कई अलग अलग ऐप्स के लिए पैसे खर्च करना पड़ते हैं, लेकिन अगले महीने से हमें फर्जी कॉल को ब्लॉक करने के लिए किसी भी ऐप की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि TRAI इसके लिए एक नया नियम लागू करने वाला है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिला तो करें ये काम

TRAI का फैसला: मार्केटिंग कॉल्स ब्लॉक होंगे

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) द्वारा एक नया नियम पेश किया गया है, जो 1 सितम्बर से भारत में लागू कर दिया जायेगा। इसकी जानकारी TRAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है, इस नियम के अंतर्गत सभी एजेंसी या फिर निजी नंबर से कोई भी मार्केटिंग वाले या स्पैम मैसेज भेजने पर उन नंबर्स को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा।

इसके पीछे का अन्य कारण सरकार की टेलीमार्केटिंग के लिए जारी की गयी नयी सीरीज भी है। सभी सेक्टर की मार्केटिंग के लिए सरकार 160 नंबर से से शुरू होने वाली सीरीज की शुरुआत कर रही है। जो भी एजेंसी या निजी पर्सन, वो कोई कॉर्पोरेट कंपनी हो या बैंक, उन्हें अपने प्रोडक्ट और सर्विस के प्रचार प्रसार के लिए इस सीरीज के अंतर्गत रजिस्टर करना होगा।

फायदा किसको मिलेगा

इसका सीधा फायदा आम नागरिक को होगा, क्यूंकि इस सीरीज से कॉल आने पर उन्हें पता होगा, कि ये कोई मार्केटिंग के लिए किया गया कॉल है, और यदि किसी अन्य सीरीज से कॉल या SMS आता है, जिसमे लिंक के साथ किसी ऑफर की बात कही गयी हो, तो लोग तुरंत समझ जाएंगे, कि ये कोई फर्जी कॉल या SMS है।

ये पढ़े: Xiaomi 15 Ultra कैमरा डिटेल्स लीक हुई, मिलेगा 1 इंच बड़ा सेंसर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageअब मोबाइल पर नहीं आएंगे स्पैम कॉल और मैसेज, सरकार ने निकाली तरकीब

अंजान नम्बरों से आने वाली कॉल और मैसेजों से लोगों को राहत दिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India (TRAI)) ने आज यानि 1 मई, 2023 से नए नियम लागू किये हैं। इस नियम को लागू करने का कारण है, लोगों को अनचाहे या स्पैम कॉल और मैसेजों से छुटकारा …

ImageReliance Jio से कॉल करना नहीं रहेगा अब फ्री: नॉन-जिओ आउटगोइंग कॉल पर देने होंगे 6 पैसे/मिनट

रिलायंस जिओ ने 2 साल पहले इंडियन टेलिकॉम मार्किट में कदम रखने के साथ ही यूजर को एक बड़ा तोहफा देते हुए फ्री कॉलिंग की सुविधा दी थी लेकिन हाल ही में टेलिकॉम कालिंग नियमो में बदलाव की वजह से अब ये कॉलिंगसुविधा फ्री नहीं रहेगी। अब जिओ यूजर को जिओ से जिओ पर …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.