₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे ज़्यादा चर्चा इसके 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे की है, जो इस बजट में कम ही देखने को मिलता है।

कीमत और सेल

Motorola Edge 70 Pro+ को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट में ₹47,999 की कीमत पर पेश किया गया है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसकी पहली सेल 11 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola.in और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। साथ में ₹3,000 का बैंक/एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिलेगा, यानी जेब पर थोड़ी राहत भी है।

Motorola Edge 70 Pro+ स्पेसिफिकेशन

अगर आपका ज़्यादातर समय फोन पर वीडियो देखने, गेमिंग और स्क्रॉलिंग में बीतता है, तो Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X रैम, 256GB UFS 4.1 स्टोरेज और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन गर्म होने की टेंशन कम रहेगी।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी है। पावर के मामले में फोन में 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अब पावर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी है, जो 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे आपको दिनभर के इस्तेमाल में आसानी रहेगी।

बाकी खास बातें

मज़बूती के लिए Motorola Edge 70 Pro+ को IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिला है। यह Android 16 पर चलता है, और कंपनी इसके साथ 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रही है।

कुल मिलाकर, इस कीमत में पेरिस्कोप कैमरा, फ्लैगशिप जैसा डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Pro+ इस सेगमेंट में Nothing और Vivo जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageMotorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च – vivo X200T से होगी सीधी टक्कर

Motorola ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। सालों तक Edge सीरीज़ के फोन कर्व्ड स्क्रीन और वीगन लेदर वाले बैक पैनल के साथ आते रहे, जो कभी पूरी तरह फ्लैगशिप वाली लीग में नहीं पहुंच पाए। Max ने इस बार कर्व को पूरी तरह छोड़ दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.