Lava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

खास बात ये है कि प्रोसेसर और बैटरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ये दोनों Virat V1 5G वाले ही हैं। Pro टैग की असल वजह 6GB रैम, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा, Android 16 और IP64 रेटिंग है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

कीमत और सेल

ये फोन सिक्किम मिडनाइट (Sikkim Midnight) और स्पीति फ्रॉस्ट (Spiti Frost), दो रंगों में आया है और आप इसे 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart से खरीद सकते हैं। इसमें एक ही स्टोरेज वैरिएंट आया है –

  • 6GB + 128GB: ₹15,999
  • बैंक छूट (₹2,000 तक) के बाद प्रभावी कीमत: ₹13,999

खास फीचर

इसमें 6.75-इंच का LCD पैनल इस्तेमाल हुआ है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। लेकिन 16,000 के फोन में भी कंपनी आपको HD+ (720×1600) रेज़ॉल्यूशन ही दे रही है, जो निराशाजनक है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 चिपसेट है, जो 2.6GHz तक की स्पीड पर चलता है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है, और ये फोन Android 16 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे 50MP का AI प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी सेंसर मिलता है, वहीँ आगे 8MP का फ्रंट कैमरा है। प्राइमरी सेंसर फिक्स्ड फोकस वाला है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग भी आपको यहाँ मिलेगी।

Lava Virat V1 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनLava Virat V1 Pro 5G
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ (720×1600) LCD, 120Hz
ब्राइटनेसकंपनी ने नहीं बताई
प्रोसेसरUnisoc T8200 (ऑक्टा-कोर, 2.6GHz तक)
रैम और स्टोरेज6GB + 128GB
रियर कैमरा50MP AI (फिक्स्ड फोकस) + सेकेंडरी सेंसर
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी6,000mAh
फास्ट चार्जिंगकंपनी ने वॉट नहीं बताई
सॉफ्टवेयरAndroid 16
मज़बूतीIP64
डाइमेंशन और वज़न168.29×77.64×8.68mm, 207 ग्राम

ये पढ़ें: iQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Discuss

Be the first to leave a comment.