realme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका नया 128GB वैरिएंट भी 2 सितंबर को बाज़ार में आया है, जो 5G के साथ दोगुनी स्टोरेज भी ऑफर करता है।

लेकिन इस फोन को टक्कर देने के लिए realme ने 27 अगस्त को इसी बजट में अपना नया realme C100i लॉन्च किया है, लेकिन ये एक 4G फोन है।

हालांकि सिर्फ 5G के कारण realme पीछे नहीं हो जाता है। realme C100i की स्क्रीन 900 निट्स तक जाती है, वहीँ Lava का पैनल 550 निट्स पर ही रुक जाता है। इसके अलावा realme के फोन में 6,500mAh बैटरी, 15W चार्जिंग और IP64 के ऊपर मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जो Lava के इस फोन में नहीं है।

आइये हर पहलू के साथ जानने की कोशिश करते हैं कि Lava का नया 5G फोन और क्या ऑफर करता है और क्या ये realme C100i से बेहतर है या नहीं ?

ये पढ़ें: realme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: स्पेसिफिकेशन तुलना

फीचरrealme C100iLava Virat V1 5G
नेटवर्क4G VoLTE, ड्यूल-सिम5G (SA/NSA), 4G VoLTE, ड्यूल-सिम
डिस्प्ले6.8-इंच HD+ LCD, 120Hz6.75-इंच HD+ LCD, 120Hz
ब्राइटनेस900 निट्स (HBM)550 निट्स (HBM)
प्रोसेसरUnisoc T7250 (12nm), 1.8GHzUnisoc T8200 (6nm), 2.3GHz तक
GPUMali-G57 MP1Mali-G57 MC2
रैम और स्टोरेज4GB LPDDR4X, 64GB UFS 2.24GB LPDDR4X, 128GB UFS 2.2
माइक्रो-SD2TB तक1TB तक (हाइब्रिड स्लॉट)
रियर कैमरा8MP (ƒ/2.0)13MP AI ड्यूल
फ्रंट कैमरा5MP (ƒ/2.2)5MP
बैटरी और चार्जिंग6,500mAh, 15W, रिवर्स वायर्ड6,000mAh, 10W
सॉफ्टवेयरAndroid 16, realme UI 6.0Android 16, बिना ब्लोटवेयर
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810HIP64
वज़न और मोटाई210 ग्राम, 8.7mm210 ग्राम, 8.75mm
हेडफोन जैक3.5mm3.5mm
कीमत₹14,999 (4GB+64GB)₹14,499 (4GB+128GB)

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: डिज़ाइन और मज़बूती

realme C100i आपको ज़्यादा सुरक्षा देता है। दोनों फोनों में धूल और पानी की हल्की छींटों के लिए IP64 रेटिंग मिलती है, लेकिन realme इसके ऊपर ArmorShell बिल्ड और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी देती है। कंपनी का दावा है कि ये फोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी काम करता रहता है, और स्क्रीन पर Panda MN228 ग्लास की सुरक्षा भी मौजूद है।

वज़न में दोनों बराबर हैं। realme C100i और Lava Virat V1 5G, दोनों ही 210 ग्राम के हैं, और मोटाई भी 8.7mm बनाम 8.75mm यानी लगभग एक जैसी ही है। यानी हल्का फोन ढूंढ रहे खरीददारों के लिए इनमें से कोई भी विकल्प नहीं बनता।

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: डिस्प्ले

इन दोनों में स्क्रीन का असली फर्क ब्राइटनेस का है। पैनल दोनों का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ LCD ही है, realme में 6.8-इंच का और Lava में 6.75-इंच का, तो शार्पनेस के मामले में दोनों एक ही स्तर पर खड़े हैं। लेकिन realme C100i की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स (HBM) तक जाती है, वहीँ Lava Virat V1 5G 550 निट्स पर ही रुक जाता है।

ये अंतर बाहर निकलते ही दिखने लगता है। दोपहर में सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो बुक करना हो या किसी को पता दिखाना हो, 550 निट्स वाली स्क्रीन पर आपको हथेली की छाँव बनानी पड़ेगी, और realme पर वो नौबत कम आएगी।

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: परफॉरमेंस

परफॉरमेंस में Lava Virat V1 5G के पास नई चिप है, और अंतर कागज़ पर ही दिख जाता है। realme C100i में 12nm पर बना Unisoc T7250 दिया गया है, जो 1.8GHz तक चलता है, वहीँ Lava Virat V1 5G में 6nm वाला Unisoc T8200 है, जो 2.3GHz तक जाता है। छोटी nm प्रक्रिया पर बनी चिप उतने ही काम में कम बिजली खर्च करती है और कम गर्म होती है।

ग्राफिक्स में फर्क और बड़ा है। realme के T7250 में Mali-G57 का सिंगल-कोर MP1 वर्ज़न मिलता है, वहीँ Lava के T8200 में इसी GPU का दो-कोर वाला MC2 वर्ज़न दिया गया है, यानी ग्राफिक्स कोर यहाँ दोगुने हैं। हल्की गेमिंग और भारी ऐप्स में ये फासला आपको महसूस होगा।

रैम और स्टोरेज की रफ्तार दोनों में एक जैसी है। दोनों फोनों में 4GB LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज है, इसलिए ऐप खुलने की स्पीड में बड़ा अंतर नहीं मिलेगा। असली फर्क स्टोरेज की मात्रा का है। realme C100i में आपको 64GB स्टोरेज मिलती है, वहीँ Lava Virat V1 5G में इसकी दोगुनी, यानी 128GB स्टोरेज मिलती है। ₹15,000 के फोन में 64GB स्टोरेज देकर realme ने यहाँ सबसे बड़ी कटौती की है। माइक्रो-SD कार्ड का विकल्प दोनों में मौजूद है, realme में 2TB तक और Lava में 1TB तक, लेकिन Lava का स्लॉट हाइब्रिड है, यानी कार्ड लगाने पर आपको दूसरी सिम निकालनी पड़ेगी।

ये पढ़ें: boltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: कैमरा

Created with GIMP

आपको दोनों फोनों में आगे की तरफ 5MP का ही सेल्फी सेंसर मिलता है, तो वीडियो कॉल और बेसिक सेल्फी के लिए ये दोनों एक जैसे रहेंगे। पीछे की तरफ फर्क साफ है। Lava Virat V1 5G में 13MP का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है, वहीँ realme C100i में ƒ/2.0 अपर्चर वाला 8MP का सेंसर ही मिलता है, जो 1080p@30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

दोनों में से किसी भी कंपनी ने दूसरे सेंसर की जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए असली काम दोनों में प्राइमरी कैमरा ही करेगा। दिन की रोशनी में डिटेल के लिहाज़ से 13MP सेंसर 8MP से आगे रहेगा, हालांकि दोनों की असली फोटो क्वॉलिटी में कितना फासला बैठेगा, ये रिव्यू के बाद ही पक्का कहा जा सकेगा।

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी और चार्जिंग, दोनों मोर्चों पर realme C100i आगे है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गयी है, जो Lava Virat V1 5G की 6,000mAh से 500mAh बड़ी है। हल्के से मीडियम इस्तेमाल पर दोनों ही आपको एक दिन से ज़्यादा चला देंगे।

असली फर्क चार्जर लगाने पर सामने आता है। realme C100i पर आपको 15W चार्जिंग मिलती है, वहीँ Lava Virat V1 5G 10W पर ही अटका है। 6,000mAh की बैटरी को 10W से भरना इस फोन की सबसे बड़ी कमी है। सुबह निकलने से पहले फोन 20 प्रतिशत पर दिख जाए, तो नाश्ते जितने समय में आप उसे काम लायक नहीं भर पाएंगे, और Lava के इस फोन को आपको रात भर चार्ज पर लगाकर ही सोना पड़ेगा। इसके अलावा realme में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है, यानी इससे आप अपने ईयरबड्स भी चार्ज कर सकते हैं।

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

सॉफ्टवेयर दोनों का Android 16 ही है, लेकिन इसका रूप अलग है। realme C100i पर आपको realme UI 6.0 मिलता है, वहीँ Lava अपने फोन में बिना विज्ञापन और बिना ब्लोटवेयर वाला Android देने का दावा करती है। 4GB रैम वाले फोन में ये फर्क मायने रखता है, क्योंकि पहले से भरी हुई ऐप्स उसी रैम में से हिस्सा लेती हैं।

कनेक्टिविटी में ही इस तुलना की सबसे बड़ी बात छिपी है। Lava Virat V1 5G में आपको 5G SA और NSA, दोनों का सपोर्ट मिलता है, वहीँ realme C100i एक 4G फोन है। 2026 में ₹14,999 खर्च करके 4G फोन लेना इस तुलना का सबसे महंगा फैसला है, क्योंकि इस फोन पर आप 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर ही नहीं पाएंगे, चाहे आपके इलाके में वो कितना भी अच्छा क्यों न हो। Lava के साथ मिलने वाला Free Service @ Home प्रोग्राम भी काम का है, जिसमें कंपनी घर पर आकर सर्विस देती है।

कीमत

Lava के दोनों फोन सिर्फ Flipkart पर मिलते हैं, वहीँ realme C100i आपको Flipkart, realme की वेबसाइट और रिटेल स्टोरों, तीनों जगह मिल जाएगा।

  • realme C100i (4GB+64GB): ₹14,999
  • Lava Virat V1 5G (4GB+64GB): ₹13,499
  • Lava Virat V1 5G (4GB+128GB): ₹14,499
  • Lava Virat V1 Pro 5G (6GB+128GB): ₹15,999

बैंक ऑफर के बाद ये दाम और नीचे आ जाते हैं। realme C100i को आप ₹14,249 में खरीद पाएंगे, वहीँ Lava Virat V1 5G का 128GB वैरिएंट ₹13,774 में और Virat V1 Pro 5G ₹13,299 में मिल जाएगा। ये छूट चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ही लागू होती है, इसलिए अपना कार्ड जांच कर ही आगे बढ़ें।

ये पढ़ें: Lava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा

मेरी सलाह है कि ज़्यादातर लोग Lava Virat V1 5G का 128GB वैरिएंट लीजिए। ₹500 कम देकर आपको 5G, दोगुनी स्टोरेज, नई 6nm चिप, दोगुने ग्राफिक्स कोर और 13MP कैमरा मिल जाता है, और यही वो चीज़ें हैं जो फोन को तीन-चार साल चलाती हैं। बदले में आपको 10W की धीमी चार्जिंग स्वीकार करनी पड़ेगी, जिसके लिए फोन को रात में चार्ज पर लगाना पड़ेगा।

realme C100i उन लोगों के लिए है जिन्हें दिनभर बाहर रहकर काम करना पड़ता है, और जिनके हाथ से फोन गिरता रहता है। 900 निट्स की स्क्रीन धूप में साफ दिखती है, 6,500mAh बैटरी और 15W चार्जिंग रोज़ के लिए ज़्यादा आराम देती हैं, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ ये फोन गिरने-टकराने के लिए ज़्यादा तैयार है। किसी टीनेजर या घर के बड़े-बुज़ुर्ग के लिए दूसरा फोन ढूंढ रहे हैं और 5G की ज़रूरत नहीं है, तो ये विकल्प बनता है।

अगर आपके पास ऑफर वाला क्रेडिट कार्ड है, तो सबसे समझदारी वाला विकल्प इन दोनों में से कोई नहीं, बल्कि Lava Virat V1 Pro 5G है। इसमें ₹13,299 पर आपको 6GB रैम, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 18W चार्जिंग मिल जाती है, साथ ही कंपनी इस पर एक Android अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

हाँ अगर आपके पास वो क्रेडिट कार्ड नहीं है, या आप ऑनलाइन फोन खरीदने के बजाय दुकान से खरीदना चाहते हैं, तो Lava के ये दोनों फोन आपके काम नहीं आएंगे, क्योंकि Virat सीरीज़ अभी सिर्फ Flipkart पर बिक रही है। ऐसे में realme C100i ही आपके लिए बचता है, जो कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोरों, दोनों जगह मिल जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.