Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट में Redmi 17 5G जैसे फोनों को पछाड़ सकता है, जो आपको 7,900mAh बैटरी जैसे फीचर देते हैं।

जहाँ एक तरफ नया Lava Virat Curve 5G, 6.67-इंच की बेहतरीन FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और MIL-STD-810H रेटिंग के साथ आया है। वहीँ दूसरी तरफ Redmi 17 5G, एक बड़ी बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर जैसे फीचर ऑफर करता है।

कीमत के मामले में दोनों ठीक एक ही जगह खड़े हैं, क्योंकि दोनों की शुरूआती कीमत ₹23,999 है। हालांकि Lava पर अभी लॉन्च ऑफर चल रहा है, जिसके बाद ये फोन आपको ₹19,999 की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

लेकिन एक ही दाम होने के बावजूद इन दोनों कंपनियों की अप्रोच काफी अलग है। Lava ने पूरा ज़ोर स्क्रीन और हल्के वज़न पर डाला है, वहीँ Xiaomi ने बैटरी और फोन की उम्र पर। आइये इनकी तुलना (Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G) करके जानते हैं कि आपके लिए कौन सा बेहतर साबित होता है।

ये पढ़ें: Lava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: स्पेसिफिकेशन तुलना

फीचरLava Virat Curve 5GRedmi 17 5G
डिस्प्ले6.67-इंच 3D कर्व्ड AMOLED, FHD+ (1080 × 2400), 394 ppi, 120Hz6.9-इंच IPS LCD, HD+ (720 × 1600), 254 ppi, 120Hz
ब्राइटनेस और रंग1,100 निट्स पीक, 10-बिट, 100% DCI-P3825 निट्स HBM, 8-बिट, Gorilla Glass 7i
सेकेंडरी डिस्प्लेरियर कैमरा आइलैंड में मिनी डिस्प्लेनहीं (RGB लाइट रिंग)
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7100 (6nm)Snapdragon 4 Gen 5 (4nm)
रैम और स्टोरेज6GB LPDDR5 + 128GB UFS 2.26GB LPDDR4X + 128GB UFS 2.2
माइक्रोSDसपोर्ट नहीं2TB तक (हाइब्रिड स्लॉट)
बैटरी6,000mAh7,900mAh (सिलिकॉन-कार्बन)
चार्जिंग45W सपोर्ट, बॉक्स में 33W चार्जर45W, बॉक्स में 45W चार्जर, 22.5W रिवर्स
सॉफ्टवेयरAndroid 16, 2 OS अपग्रेड + 3 साल सिक्योरिटीHyperOS 3 (Android 16), 4 OS अपग्रेड + 6 साल सिक्योरिटी
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810HIP64, Gorilla Glass 7i
कनेक्टिविटीWi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, IR ब्लास्टर, NFC नहींWi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.1, IR ब्लास्टर, NFC, 3.5mm जैक
सेंसरजायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंटजायरोस्कोप नहीं, साइड फिंगरप्रिंट
वज़न और मोटाई184 ग्राम, 8.55mm232 ग्राम, 8.8mm
कीमत₹23,999 (ऑफर बाद ₹19,999)₹23,999

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: डिज़ाइन और मज़बूती

इन दोनों फोनों का फर्क आपको हाथ में पकड़ते ही महसूस होगा। Lava Virat Curve 5G का वज़न 184 ग्राम है, वहीँ Redmi 17 5G 232 ग्राम का है, यानी पूरे 48 ग्राम का अंतर।

देर तक एक हाथ से पकड़कर फोन चलाना पड़े, तो 232 ग्राम का वज़न कलाई पर महसूस होने लगता है। हालांकि ये 48 ग्राम का अंतर Redmi 17 की 7,900mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के कारण है।

मज़बूती में रेटिंग दोनों की एक ही है, लेकिन तैयारी अलग है। दोनों फोनों में धूल और हल्की छींटों के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। इसके ऊपर Lava अपने फोन पर मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी देती है, वहीँ Redmi 17 की स्क्रीन पर आपको Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है।

पीछे की तरफ दोनों ने अलग रास्ता चुना है। Lava ने कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटी मिनी डिस्प्ले फिट की है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी परसेंट, समय और आपका लिखा हुआ टेक्स्ट तक दिखाती है। वहीँ Redmi 17 के कैमरा मॉड्यूल पर एक RGB लाइट रिंग दी गयी है, जो चार्जिंग स्टेटस और नोटिफिकेशन के हिसाब से आठ रंगों में जलती है।

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: डिस्प्ले

₹23,999 को हम बजट सेगमेंट भी नहीं कहेंगे, इसीलिए Redmi 17 5G की स्क्रीन रेज़ॉल्यूशन (720 × 1600) यहां थोड़ा खलता है।

इस फोन की स्क्रीन 6.9-इंच की है, जो Lava के 6.67-इंच पैनल से बड़ी है, रिफ्रेश रेट दोनों में 120Hz ही मिलता है, और टच सैंपलिंग रेट यहाँ 240Hz तक जाता है। साथ ही Redmi 17 की स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा और TÜV Rheinland के तीन सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं।

लेकिन शार्पनेस का फासला बहुत बड़ा है। Redmi 17 की पिक्सल डेंसिटी 254 ppi है, वहीँ Lava Virat Curve 394 ppi ऑफर करता है। ज़ाहिर है की ज़्यादा शार्पनेस आपको Lava के फोन में ही मिलेगी।

पैनल भी अलग हैं। Lava में AMOLED स्क्रीन इस्तेमाल हुई है, जो 10-बिट कलर डेप्थ, 1.07 अरब रंग और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है, वहीँ Redmi 17 में IPS LCD पैनल दिया गया है, जो 8-बिट पर 1.67 करोड़ रंग तक ही जाता है। ब्राइटनेस में Lava 1,100 निट्स पीक तक पहुँचता है और Redmi 825 निट्स HBM पर रुक जाता है।

24 हजार खर्च करके 720p स्क्रीन लेना इस पूरी तुलना का सबसे महंगा समझौता है।

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: परफॉरमेंस

चिप दोनों की अलग पीढ़ी की है। Lava Virat Curve में 6nm पर बना MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है, जिसमें 2.4GHz तक चलने वाले चार Cortex-A78 कोर मिलते हैं। वहीँ Redmi 17 में Qualcomm का नया Snapdragon 4 Gen 5 है, जो 4nm पर बना है और 2.4GHz तक जाता है।

4nm प्रोसेस पर बना चिप Redmi के लिए फायदे की बात है, क्योंकि उतने ही काम में ये चिप कम बिजली खर्च करती है और कम गर्म होती है। हालांकि कंपनियों के अपने दावों में फासला दूसरी तरफ झुकता है। Lava का कहना है कि इसका फोन AnTuTu पर 8 लाख से ऊपर का स्कोर करता है, वहीँ Redmi ने अपने फोन के लिए 6.6 लाख से ऊपर का आंकड़ा बताया है।

दोनों फोनों में 6GB रैम और 6GB तक वर्चुअल रैम मिलती है, लेकिन Lava में LPDDR5 रैम दी गयी है और Redmi 17 में एक पीढ़ी पुरानी LPDDR4X। स्टोरेज दोनों में 128GB UFS 2.2 ही है।

सबसे बड़ी बात सेंसरों की सूची में छिपी है। Redmi 17 5G में जायरोस्कोप सेंसर दिया ही नहीं गया है, और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी इसमें वर्चुअल है। यानी BGMI या Call of Duty खेलते वक्त फोन घुमाकर निशाना लगाने वाला जायरो एम इस फोन पर चलेगा ही नहीं, और पैनोरमा जैसे कुछ कैमरा मोड भी अधूरे रहेंगे।

गेमिंग आपकी प्राथमिकता है, तो Redmi 17 यहीं बाहर हो जाता है।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: कैमरा

आपको दोनों फोनों में 50MP का ƒ/1.8 प्राइमरी सेंसर मिलता है, लेकिन सेंसर का नाम सिर्फ Lava ने बताया है।

कैमराLava Virat Curve 5GRedmi 17 5G
प्राइमरी सेंसर50MP Sony IMX752, ƒ/1.8, PDAF + EIS50MP, ƒ/1.8, PDAF
दूसरा सेंसरसेकेंडरी सेंसर (डिटेल साझा नहीं)0.08MP ऑग्ज़िलियरी
फ्रंट कैमरा13MP, स्क्रीन फ्लैश8MP ƒ/2.05, सॉफ्ट लाइट रिंग
रियर वीडियो2K @ 30fps1080p @ 30fps
फ्रंट वीडियो1080p @ 30fps1080p @ 30fps

Lava Virat Curve में Sony का IMX752 सेंसर इस्तेमाल हुआ है, जो PDAF ऑटोफोकस और EIS स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। वहीँ Redmi 17 में 50MP सेंसर के बगल में 0.08MP का ऑग्ज़िलियरी लेंस दिया गया है, जो असल में कोई तस्वीर नहीं खींचता।

वीडियो में फासला सबसे साफ है। Lava पर आप 2K रेज़ॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वहीँ Redmi 17 आगे और पीछे, दोनों तरफ 1080p @ 30fps पर ही रुक जाता है। घर के किसी फंक्शन या बच्चे के स्कूल प्रोग्राम का वीडियो बनाते वक्त Redmi पर आप 1080p से ऊपर जा ही नहीं पाएंगे।

सेल्फी में भी Lava आगे है, जहाँ आपको 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, वहीँ Redmi 17 में 8MP ƒ/2.05 का सेंसर दिया गया है। हालांकि Redmi ने इसके साथ एक सॉफ्ट लाइट रिंग भी जोड़ी है, जो कम रोशनी में सेल्फी लेते वक्त काम आती है। दोनों की असली फोटो क्वॉलिटी में कितना फासला रहेगा, ये रिव्यू के बाद ही पक्का कहा जा सकेगा।

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी में Redmi 17 5G आगे है। इसमें 7,900mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गयी है, वहीँ Lava Virat Curve में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। Xiaomi का दावा है कि ये फोन एक चार्ज में ढाई दिन चलता है और म्यूज़िक प्लेबैक में 146 घंटे तक निकाल देता है।

शाम को घर लौटते वक्त नेविगेशन चालू हो और बैटरी 10 प्रतिशत दिखने लगे, तो रास्ता बीच में ही बंद हो जाता है। 7,900mAh की बैटरी पर ये नौबत दूसरे दिन शाम तक नहीं आती।

चार्जिंग में असली फर्क डिब्बे के अंदर बैठा है। दोनों फोन 45W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, लेकिन Redmi 17 के साथ कंपनी 45W का अडैप्टर देती है, वहीँ Lava आपको 45W के सपोर्ट पर 33W का चार्जर ही देगी। Xiaomi के अनुसार Redmi 17 96 मिनट में पूरा भर जाता है, और Lava का दावा है कि Virat Curve को फुल होने में 92 मिनट लगते हैं।

यानी 1,900mAh बड़ी बैटरी होने के बावजूद Redmi 17 लगभग उतने ही समय में चार्ज हो जाता है, क्योंकि उसके साथ पूरा चार्जर दिया गया है।

रिवर्स चार्जिंग भी सिर्फ Redmi में मिलेगी। ट्रेन के सफर में स्मार्टवॉच की बैटरी बीच रास्ते खत्म हो जाए और स्टेप काउंट वहीं रुक जाए, तो Redmi 17 से केबल लगाकर आप उसे दोबारा चालू कर सकते हैं। ये 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग Lava Virat Curve में नहीं दी गयी है।

45W का सपोर्ट देकर बॉक्स में 33W का चार्जर रखना Lava की सबसे साफ कंजूसी है।

सॉफ्टवेयर, अपडेट और कनेक्टिविटी

सॉफ्टवेयर दोनों का Android 16 ही है, लेकिन ये फोन आपके पास कितने साल चलेंगे, इसका जवाब दोनों में बहुत अलग है। Redmi 17 5G पर आपको HyperOS 3 मिलता है, और Xiaomi इस पर चार Android अपग्रेड के साथ छह साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। वहीँ Lava Virat Curve 5G पर आपको दो Android अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट ही मिलेंगे।

हालांकि Lava ने सॉफ्टवेयर में एक काम सही किया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में न कोई विज्ञापन आएगा और न ही कोई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप मिलेगी। 6GB रैम वाले फोन में ये फर्क मायने रखता है, क्योंकि पहले से भरी हुई ऐप्स उसी रैम में से हिस्सा लेती हैं।

कनेक्टिविटी में Redmi 17 ज़्यादा भरा-पूरा है। इसमें आपको NFC, IR ब्लास्टर, 3.5mm हेडफोन जैक और 2TB तक का माइक्रोSD सपोर्ट मिलता है। वहीँ Lava Virat Curve में IR ब्लास्टर तो है, लेकिन NFC, हेडफोन जैक और कार्ड स्लॉट, तीनों नहीं मिलेंगे।

एक कमी दोनों में एक जैसी है। ₹23,999 खर्च करने के बाद भी आपको इन दोनों में Wi-Fi 5 ही मिलता है, Wi-Fi 6 नहीं, और ब्लूटूथ में Lava 5.4 पर है, वहीँ Redmi 5.1 पर ही रुका है।

ये पढ़ें: एक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

कीमत

  • Lava Virat Curve 5G (6GB+128GB): ₹23,999, लॉन्च ऑफर के बाद ₹19,999
  • Redmi 17 5G (6GB+128GB): ₹23,999
  • Redmi 17 5G (8GB+128GB): ₹26,999

आप Redmi 17 5G को आज ही Amazon, mi.com और रिटेल स्टोरों से ₹23,999 में खरीद सकते हैं। वहीँ Lava Virat Curve 5G की पहली सेल 28 सितंबर शाम 7 बजे से Flipkart और Lava की वेबसाइट पर शुरू होगी, और चुनिंदा बैंक कार्डों पर मिलने वाले ₹4,000 के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद आप इसे ₹19,999 में खरीद पाएंगे।

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा

मेरी राय में Lava Virat Curve 5G बेहतर है। एक ही दाम पर आपको कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 48 ग्राम हल्का फोन, LPDDR5 रैम और जायरोस्कोप मिल रहा है, और लॉन्च ऑफर के बाद ये Redmi 17 से ₹4,000 सस्ता भी पड़ रहा है। स्क्रीन वही चीज़ है जिसे आप रोज़ आठ-दस घंटे देखते हैं, और 254 ppi पर वो फासला हर दिन सामने आता है।

Redmi 17 5G उन लोगों के लिए है, जिनके लिए बैटरी प्राथमिकता है। दिनभर बाहर रहकर नेविगेशन, कॉल और हॉटस्पॉट चलाने वालों के लिए 7,900mAh की बैटरी वो चिंता खत्म कर देती है। इसके अलावा जिन्हें 3.5mm जैक पर पुराने हेडफोन चलाने हैं, फोन से टैप करके पेमेंट करनी है, या स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प चाहिए, उनके लिए भी ये बेहतर है। और अगर आप एक फोन पाँच-छह साल चलाने वाले हैं, तो छह साल के सिक्योरिटी अपडेट अकेले ही इसे चुनने की वजह बन जाते हैं।

ये पढ़ें: realme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.