Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए 5G फोन Unisoc चिप पर चलते हैं, इसीलिए ₹15,000 से नीचे Qualcomm का नाम अपने आप ध्यान खींचता है। लेकिन इस फोन को खरीदने के लिए आपको 8 अक्टूबर तक इंतज़ार करना होगा, और इसकी सबसे कम कीमत भी सिर्फ बैंक कार्ड के साथ ही मिलेगी।

हालांकि इसी बजट में इसका सबसे सीधा मुकाबला Lava Bold N4 Pro 5G से है, जो 18 सितंबर को लॉन्च हुआ था और कल यानी 26 सितंबर से Amazon पर बिकना शुरू होगा। Lava ने इसमें 120Hz की स्क्रीन, 2K वीडियो रिकॉर्डिंग और घर पर मुफ्त सर्विस जैसी सुविधाएं दी हैं, और इसकी स्पेशल लॉन्च कीमत ₹13,999 रखी गयी है।

कीमत में दोनों लगभग एक ही जगह खड़े हैं। Mivi का 6GB रैम वाला मॉडल Flipkart पर ₹14,999 में लिस्ट है, और Big Billion Days सेल में ₹1,500 के बैंक ऑफर के बाद आप इसे ₹13,499 में खरीद पाएंगे, यानी Lava से ₹500 कम में। लेकिन बिना बैंक ऑफर के यही फोन आपको Lava से ₹1,000 महंगा पड़ेगा।

दोनों में आपको 6,000mAh बैटरी, 18W चार्जिंग और बिना फालतू ऐप्स वाला Android 16 मिलता है, इसलिए इनके बीच असली फैसला चिप, स्क्रीन और अपडेट के वादे पर होगा। आइये इनकी तुलना (Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G) करके जानते हैं कि 14 हज़ार के आसपास आपके लिए कौन सा फोन बेहतर रहेगा।

ये पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन तुलना

फीचरMivi One 5GLava Bold N4 Pro 5G
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ (1600 × 720) In-Cell LCD, 90Hz, वॉटरड्रॉप नॉच6.75-इंच HD+ (1612 × 720) LCD, 120Hz, 550 निट्स HBM, वॉटरड्रॉप नॉच
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 2 (4nm), Adreno 613 GPUUnisoc T8200 (6nm), Mali-G57 MC2 GPU
रैम और स्टोरेज4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X + 128GB UFS 2.26GB LPDDR4X + 128GB UFS 2.2, 6GB तक वर्चुअल रैम
माइक्रोSDहाँ (हाइब्रिड स्लॉट)1TB तक (हाइब्रिड स्लॉट)
रियर कैमरा50MP (ƒ/1.8, PDAF) + सेकेंडरी सेंसर50MP AI कैमरा + सेकेंडरी सेंसर
फ्रंट कैमरा8MP (ƒ/2.0)8MP
बैटरी और चार्जिंग6,000mAh, 18W (बॉक्स में 18W चार्जर)6,000mAh, 18W
सॉफ्टवेयरPure Android 16, Android 18 तक अपडेट का वादाAndroid 16, बिना विज्ञापन और थर्ड-पार्टी ऐप
मज़बूतीIP64IP64
मोटाई और वज़न9.15mm8.68mm, 207 ग्राम
कीमत (6GB + 128GB)₹14,999 (बैंक ऑफर के बाद ₹13,499)₹13,999
पहली सेल8 अक्टूबर, Flipkart26 सितंबर, Amazon

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: डिज़ाइन और मज़बूती

हाथ में लेने पर इन दोनों फोनों का फर्क छोटा ही रहेगा। Lava Bold N4 Pro 5G 8.68mm मोटा है और इसका वज़न 207 ग्राम है, वहीँ Mivi One 5G 9.15mm मोटा है, यानी Lava से करीब आधा मिलीमीटर ज़्यादा।

मज़बूती में दोनों की रेटिंग एक ही है। आपको दोनों फोनों में IP64 रेटिंग मिलती है, जो धूल और पानी की हल्की छींटों से बचाव देती है, लेकिन पानी में गिरने जैसी स्थितियों के लिए नहीं।

रंगों में Mivi ज़्यादा विकल्प देती है, जहाँ आपको पाँच रंग मिलेंगे, वहीँ Lava का फोन दो रंगों में आया है।

पतला और हल्का फोन चाहिए, तो Lava थोड़ा बेहतर है, लेकिन ये फर्क इतना बड़ा नहीं कि फैसला सिर्फ इसी पर हो।

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: डिस्प्ले

₹14,000 के आसपास के इन दोनों फोनों में आपको FHD+ स्क्रीन नहीं मिलेगी। दोनों में HD+ रेज़ॉल्यूशन वाला LCD पैनल है, जो Mivi में 1600 × 720 और Lava में 1612 × 720 पिक्सल का है, यानी शार्पनेस दोनों में लगभग एक जैसी रहेगी।

इन दोनों में असली फर्क रिफ्रेश रेट का है। Lava Bold N4 Pro 5G की स्क्रीन 120Hz पर चलती है, वहीँ Mivi One 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Instagram की रील्स या लंबी WhatsApp चैट को ऊपर-नीचे करते वक्त 120Hz स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग ज़्यादा स्मूद दिखती है, और फोन चलाते हुए ये फर्क आपके सामने हर दिन आता है।

स्क्रीन में Lava साफ तौर पर बेहतर है, और इस बजट में 90Hz पर रुक जाना Mivi का सबसे बड़ा समझौता है।

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: परफॉरमेंस

Snapdragon का नाम सुनकर लगता है कि Mivi यहाँ बहुत आगे होगा, लेकिन स्पेसिफिकेशन देखें तो दोनों चिप का फासला उतना बड़ा नहीं है। Mivi One 5G में 4nm पर बना Snapdragon 4 Gen 2 है, जिसमें 2.2GHz के दो Cortex-A78 और 2.0GHz के छह Cortex-A55 कोर मिलते हैं। वहीँ Lava में 6nm पर बना Unisoc T8200 दिया गया है, जिसके दो बड़े Cortex-A76 कोर 2.3GHz तक जाते हैं और बाकी छह Cortex-A55 कोर 2.1GHz पर चलते हैं।

यानी Mivi के बड़े कोर एक जनरेशन नए हैं, लेकिन Lava के कोर थोड़ी ज़्यादा स्पीड पर चलते हैं। यही वजह है कि दोनों कंपनियों के अपने AnTuTu दावे भी लगभग बराबर हैं। Mivi अपने फोन के लिए करीब 4.9 लाख का स्कोर बताती है, वहीँ Lava ने अपने फोन के लिए 5 लाख से ज़्यादा का आंकड़ा दिया है।

Mivi को असली बढ़त 4nm प्रोसेस से मिलती है। छोटे प्रोसेस पर बना चिप उतने ही काम में कम बिजली खर्च करता है और कम गर्म होता है, और जब दोनों फोनों में बैटरी एक ही 6,000mAh की है, तो ये फर्क बैटरी बैकअप तक भी पहुँचता है।

रैम और स्टोरेज में दोनों बिल्कुल बराबर हैं। दोनों में LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, इसलिए ऐप खुलने की स्पीड में आपको बड़ा फर्क नहीं दिखेगा। ग्राफिक्स के लिए दोनों में एंट्री-लेवल GPU (Adreno 613 और Mali-G57 MC2) हैं, यानी भारी गेमिंग के लिए इनमें से कोई भी फोन नहीं बना है।

साथ ही ये भी जान लीजिए कि Snapdragon 4 Gen 2 Qualcomm का नया चिप नहीं है, क्योंकि इसी सीरीज़ का Snapdragon 4 Gen 5 अगस्त में POCO M8x के साथ भारत आ चुका है।

परफॉरमेंस में Mivi हल्का सा आगे है, लेकिन सिर्फ Snapdragon के नाम पर इसे Lava से कहीं ज़्यादा तेज़ फोन मत मानिए।

ये पढ़ें: Mivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: कैमरा

आपको दोनों फोनों में पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर मिलता है, और आगे दोनों में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कैमराMivi One 5GLava Bold N4 Pro 5G
प्राइमरी सेंसर50MP, ƒ/1.8, PDAF50MP AI कैमरा
दूसरा सेंसरसेकेंडरी सेंसर (डिटेल साझा नहीं)सेकेंडरी सेंसर (डिटेल साझा नहीं)
फ्रंट कैमरा8MP, ƒ/2.08MP
रियर वीडियोकंपनी ने नहीं बताया2K रिकॉर्डिंग
फ्लैशLEDLED

दूसरे सेंसर की डिटेल दोनों में से किसी कंपनी ने नहीं बताई है, इसलिए उसे अल्ट्रा-वाइड या ज़ूम कैमरा मानकर मत चलिए।

Lava की सबसे साफ बढ़त वीडियो में है, क्योंकि इस फोन पर आप 2K रेज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वहीँ Mivi ने अपने फोन की वीडियो रिकॉर्डिंग का कोई आंकड़ा नहीं दिया है। दोनों की असली फोटो क्वॉलिटी में कितना फासला रहेगा, ये रिव्यू के बाद ही पक्का कहा जा सकेगा।

कैमरे के हार्डवेयर में दोनों एक जैसे हैं, लेकिन 2K वीडियो की वजह से Lava एक कदम आगे है।

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: बैटरी और चार्जिंग

आपको दोनों फोनों में 6,000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग मिलती है, और Mivi अपने फोन के बॉक्स में 18W का चार्जर भी दे रही है।

इतनी बड़ी बैटरी के लिए 18W की चार्जिंग धीमी है। रात को फोन चार्जिंग पर लगाना भूल जाएं और सुबह घर से निकलने में आधा घंटा बचा हो, तो इतनी देर में दोनों में से किसी भी फोन की बैटरी आधी भी मुश्किल से भरेगी।

एक जैसी बैटरी होने पर बैकअप का फर्क चिप और स्क्रीन से आता है। Mivi का 4nm चिप कम बिजली खर्च करता है, वहीँ Lava की 120Hz स्क्रीन ज़्यादा बिजली लेती है, इसलिए रोज़ के इस्तेमाल में Mivi की बैटरी थोड़ी ज़्यादा देर चल सकती है।

6,000mAh की बैटरी पर 18W चार्जिंग इन दोनों फोनों की एक जैसी कमी है।

सॉफ्टवेयर, अपडेट और सर्विस

Mivi One 5G पर आपको बिना ब्लोटवेयर वाला Pure Android 16 मिलता है, वहीँ Lava का दावा है कि Bold N4 Pro 5G में न कोई विज्ञापन आएगा और न ही कोई थर्ड-पार्टी ऐप पहले से मिलेगी। लेकिन इन दोनों में बड़ा फर्क अपडेट के वादे का है।

Mivi ने अपने फोन के लिए Android 18 तक, यानी दो बड़े Android अपडेट देने का वादा किया है। वहीँ Lava ने लॉन्च पर इस फोन के Android अपग्रेड की कोई संख्या नहीं बताई है, इसलिए अगर आप फोन को तीन-चार साल चलाने वाले हैं, तो Mivi का लिखित वादा आपके ज़्यादा काम का है।

Mivi ने अपने ऑडियो वाले अनुभव से ClearTalk नाम का एक फीचर भी जोड़ा है, जो कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा और आसपास की बातचीत का शोर कम करके सामने वाले तक आपकी आवाज़ साफ पहुँचाने का दावा करता है।

सर्विस Mivi के लिए सबसे बड़ा सवाल है, क्योंकि ये कंपनी का पहला ही स्मार्टफोन है। कंपनी 500 से ज़्यादा सर्विस सेंटर, 19,000 से ज़्यादा पिन कोड पर घर से मुफ्त पिकअप और ड्रॉप, और 7 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है, जिसे उसने “Replaced, not repaired” नाम दिया है। कंपनी के अनुसार खराब फोन 7 से 10 दिन में ठीक होकर आपके पास लौट आएगा।

वहीँ Lava इस फोन के साथ अपनी Free Service at Home सुविधा दे रही है, यानी फोन में दिक्कत आने पर सर्विस आपको घर पर ही मिलेगी।

अपडेट के लिखित वादे में Mivi आगे है, लेकिन सर्विस के मामले में Lava का नेटवर्क पहले से बाज़ार में मौजूद है।

ये पढ़ें: Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

कीमत

  • Lava Bold N4 Pro 5G (6GB + 128GB): ₹13,999 (स्पेशल लॉन्च कीमत)
  • Mivi One 5G (4GB + 128GB): ₹12,999, बैंक ऑफर के बाद ₹11,999
  • Mivi One 5G (6GB + 128GB): ₹14,999, बैंक ऑफर के बाद ₹13,499
  • Mivi One 5G (8GB + 128GB): ₹16,499, बैंक ऑफर के बाद ₹14,999

आप Lava Bold N4 Pro 5G को 26 सितंबर दोपहर 12 बजे से सिर्फ Amazon से खरीद सकते हैं। कंपनी ने ₹13,999 को स्पेशल लॉन्च कीमत बताया है, यानी शुरुआती सेल के बाद इसका दाम बढ़ भी सकता है।

वहीँ Mivi One 5G की पहली सेल 8 अक्टूबर की आधी रात से Flipkart की Big Billion Days सेल में शुरू होगी। सेल में 4GB वैरिएंट पर ₹1,000 और बाकी दोनों वैरिएंट पर ₹1,500 का बैंक ऑफर मिलेगा, जिसके बाद 6GB वाले मॉडल को आप ₹13,499 में खरीद पाएंगे।

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

मेरी सलाह है कि अगर आप 8 अक्टूबर तक रुक सकते हैं और आपके पास सेल में चलने वाला बैंक कार्ड है, तो Mivi One 5G लीजिए। ₹13,499 में आपको 4nm वाला Snapdragon चिप, Android 18 तक अपडेट का वादा और 7 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी मिल रही है, और ये Lava से ₹500 कम में भी पड़ रहा है।

Mivi One 5G तब लीजिए, जब:

  • आप फोन को तीन-चार साल चलाने वाले हैं और Android 18 तक अपडेट चाहते हैं।
  • आपको ₹11,999 वाला 4GB विकल्प या ज़्यादा रैम वाला 8GB मॉडल चाहिए।
  • आप दिनभर कॉल पर रहते हैं और शोर वाली जगहों पर भी आवाज़ साफ चाहिए।

Lava Bold N4 Pro 5G तब लीजिए, जब:

  • आपको फोन अभी चाहिए और आप दो हफ्ते इंतज़ार नहीं करना चाहते।
  • स्मूद 120Hz स्क्रीन और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग आपके लिए ज़रूरी हैं।
  • आपके पास सेल वाला बैंक कार्ड नहीं है, क्योंकि बिना ऑफर के Mivi आपको ₹1,000 महंगा पड़ेगा।

हाँ अगर आप किसी नई कंपनी का पहला फोन लेने में हिचक रहे हैं, तो Lava आपके लिए बेहतर रहेगा। Lava का सर्विस नेटवर्क पहले से बाज़ार में है और कंपनी घर पर ही सर्विस भी दे रही है, वहीँ Mivi का सर्विस नेटवर्क अभी नया है और उसका असली अनुभव आने वाले महीनों में ही सामने आएगा।

ये पढ़ें: Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.