realme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • realme C100i भारत में एक ही 4GB+64GB वैरिएंट के साथ ₹14,999 में लॉन्च हुआ है।
  • इसमें 6.8-इंच की 120Hz स्क्रीन, Unisoc T7250 चिपसेट और 6,500mAh बैटरी मिलती है।
  • फोन में धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, इस फोन की मज़बूती आपके ध्यान की हकदार है।

ये पढ़ें: Vivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

realme C100i: कीमत और उपलब्धता

कुछ समय पहले तक 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन ₹10,000 के आसपास मिल जाते थे। लेकिन मेमोरी की चल रही किल्लत के चलते, realme C100i आपको एक ही 4GB+64GB कॉन्फिगरेशन में और ₹14,999 की कीमत पर मिलेगा।

ये फोन स्काईलाइन सिल्वर (Skyline Silver) और मिडनाइट ब्लैक (Midnight Black) रंगों में आया है। आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart, दोनों से खरीद सकते हैं। Flipkart से खरीदने पर आपको IndusInd Bank के क्रेडिट कार्ड के साथ ₹1,000 की छूट भी मिलेगी।

डिटेलrealme C100i
कीमत₹14,999 (4GB+64GB)
रंगस्काईलाइन सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक
उपलब्धताrealme.com और Flipkart, आगे और स्टोर जुड़ेंगे

ये पढ़ें: boltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

realme C100i: खास स्पेसिफिकेशन और फीचर

realme असल में आपका ध्यान इसके ArmorShell बिल्ड पर खींचना चाहती है। realme C100i, MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के मानकों पर खरा उतरता है। कंपनी का दावा है कि ये फोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी बच जाता है, और यही बात खरीददारों का भरोसा बढ़ा सकती है। गिरने से बचाव के साथ इसमें धूल और पानी की हल्की छींटों के लिए IP64 रेटिंग भी दी गयी है।

डिज़ाइन से आगे बढ़ें तो, इस फोन में 6.8-इंच का HD+ LCD पैनल इस्तेमाल हुआ है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और मेमोरी की किल्लत से बढ़ी कीमत की भरपाई करने में मदद करता है। अंदर की तरफ ये फोन Unisoc T7250 पर चलता है, जिसके साथ आपको 4GB फिजिकल रैम (12GB तक वर्चुअल मेमोरी) और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसमें माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी मिलता है, जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन के कैमरे किसी भी लिहाज़ से काफी साधारण हैं, जिनमें पीछे 8MP और आगे 5MP का सेंसर मिलता है। लेकिन इस फोन को कोई खासतौर पर फोटोग्राफी के लिए नहीं खरीदता, और सेंसर अपना काम कर देता है। पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गयी है, जो इस कीमत के हिसाब से बहुत अच्छी है। हल्के से मीडियम इस्तेमाल पर ये फोन आसानी से एक दिन से ज़्यादा चल जाना चाहिए।

स्पेसिफिकेशनrealme C100i
डिस्प्ले6.8-इंच HD+ LCD, 120Hz
चिपसेटUnisoc T7250 (12nm)
रैम/स्टोरेज4GB+64GB (बढ़ाई जा सकती है)
रियर कैमरा8MP
फ्रंट कैमरा5MP
बैटरी6,500mAh, 15W चार्जिंग
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810H
सॉफ्टवेयरAndroid 16, realme UI 6.0

मेरी नज़र में 6,500mAh की बैटरी और उसके ऊपर 2 मीटर से गिरने पर भी बच जाने का दावा करने वाली बॉडी, ये मेल ठीक ऐसे ही फोन का लगता है जो लोग किसी टीनेजर, घर के किसी बड़े-बुज़ुर्ग, या फिर बिना झंझट वाला एक दूसरा फोन ढूंढ रहे किसी शख्स को थमा देते हैं।

ये पढ़ें: Lava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.