अब मोबाइल पर नहीं आएंगे स्पैम कॉल और मैसेज, सरकार ने निकाली तरकीब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अंजान नम्बरों से आने वाली कॉल और मैसेजों से लोगों को राहत दिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India (TRAI)) ने आज यानि 1 मई, 2023 से नए नियम लागू किये हैं। इस नियम को लागू करने का कारण है, लोगों को अनचाहे या स्पैम कॉल और मैसेजों से छुटकारा दिलाना और उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी और उत्पीड़न से बचाना।

ये पढ़ें: Jio Cinema अब नहीं रहेगा फ्री: IPL के बाद Jio Cinema पर कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए लगेगा चार्ज

इस नए नियम के चलते सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को अपने कॉल और SMS में AI स्पैम फ़िल्टर (spam filter) लगाने होंगे। ये फ़िल्टर अलग अलग जगहों या स्त्रोतों से आने वाले उन नकली और प्रमोशनल कॉल व मैसेज को. जिन्हें ठग लोगों का पैसा लूटने या अन्य तरीकों से उन्हें प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, पहचान कर उन स्पैम कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने के उद्देश्य से बनाये गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, TRAI ने नए नियम लागू कर दिए हैं, जिनके चलते भारतीय टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vodafone Idea, BSNL को अपने कॉल और SMS सर्विस में AI स्पैम फ़िल्टर लगाना अनिवार्य होगा। इन फ़िल्टरों के साथ लोग ऑनलाइन पैसों की ठगी से भी बच सकेंगे और अनचाहे और तंग करने वाले मैसेज व कॉल्स से भी।

ये पढ़ें: मई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

एयरटेल (Bharti Airtel) व रिलायंस जिओ (Reliance Jio) ने इस नए नियम को मानने के लिए हामी भी भर दी है। Airtel इस नए नियम पर अपनी सहमति आधिकारिक रूप से भी दर्ज कर चुका है, जबकि Jio की तरफ से बस बयान आना बाकी है।

ये पढ़ें: Netflix Vs Prime Video Vs Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान – Netflix का नया सस्ता प्लान, Prime Video सब्सक्रिप्शन की बढ़ी कीमतें – जानें आपके लिए क्या है बेहतर ?

इसके अलावा फेक कॉल और मैसेज के संबंध में, TRAI ने निर्देश दिए हैं कि 10 अंकों वाले मोबाइल नम्बरों द्वारा प्रमोशनल कॉल और मैसेज पर रोक लगाई जाए, क्योंकि अधिकतर इनका उपयोग ठगों और स्कैम करने वालों द्वारा ही किया जाता है। इसके अलावा सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों से कॉल आईडी फीचर लेकर आने की भी बात कही है, जिससे कॉल करने वाले का नाम और फोटो, दोनों डिस्प्ले पर दिखाई दें और उपभक्ताओं को इन्हें पहचानने में आसानी हो।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपुराना Traffic Challan कम कराना है? 12 दिसंबर Lok Adalat में ऐसे मिलेगा मौका, जानें टोकन से लेकर ज़रूरी कागज़ तक की सारी डिटेल

एक नज़र में : पुराना ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कोर्ट के चक्कर काटे बिना एक ही दिन में निपटाने का अगला मौका 12 दिसंबर (शनिवार) को है। दरअसल उस दिन देशभर में साल की आखिरी National Lok Adalat लगेगी। दिल्ली में इसके टोकन 7 दिसंबर सुबह 10 बजे से मिलेंगे। लेकिन पूरे शहर के लिए …

ImageUber एप्लीकेशन के द्वारा अब करे ड्राईवर को फ्री में कॉल; जाने पूरी प्रक्रिया

पिछले साल जून में VoIP कालिंग फीचर को कुछ जगहों पर पेश करने के बाद Uber ने इस सर्विस को अब इंडिया में भी रोल-आउट कर दिया है। इस नए फीचर के तहत यूजर टैक्सी को बुक करने के बाद एप्लीकेशन के द्वारा ही ड्राईवर से कॉल पर बात कर सकते है जिसके लिए आपको अपना …

ImageReliance Jio से कॉल करना नहीं रहेगा अब फ्री: नॉन-जिओ आउटगोइंग कॉल पर देने होंगे 6 पैसे/मिनट

रिलायंस जिओ ने 2 साल पहले इंडियन टेलिकॉम मार्किट में कदम रखने के साथ ही यूजर को एक बड़ा तोहफा देते हुए फ्री कॉलिंग की सुविधा दी थी लेकिन हाल ही में टेलिकॉम कालिंग नियमो में बदलाव की वजह से अब ये कॉलिंगसुविधा फ्री नहीं रहेगी। अब जिओ यूजर को जिओ से जिओ पर …

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageWhatsApp पर PF बैलेंस घर बैठे ऐसे देखें, सेवा अटके तो ये 3 तरीके आएंगे काम

एक नज़र में : PF का बैलेंस जानने के लिए अब आपको EPFO की वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने अपनी सेवाएं WhatsApp पर भी शुरू कर दी हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर इसे लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.