अब बिना इंटरनेट के मोबाइल पर चलेगा लाइव मैच और टीवी? D2M को मिली मंजूरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल्पना कीजिए, आपके फोन में न डेटा पैक हो, न Wi-Fi… फिर भी आप लाइव क्रिकेट मैच या अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकें। यह सुनने में भविष्य जैसा लगता है, लेकिन भारत में यह तकनीक जल्द ही हकीकत बन सकती है।

सरकार की एक उच्च स्तरीय समिति (Committee of Secretaries) ने Direct-to-Mobile (D2M) ब्रॉडकास्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले हफ्ते इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली, हालांकि टेलीकॉम कंपनियों की आपत्तियों पर भी चर्चा की गई है।

ये पढ़ें: Galaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

क्या है D2M तकनीक?

D2M का मतलब है, मोबाइल पर कंटेंट देखने के लिए इंटरनेट की ज़रूरत नहीं। यह तकनीक सैटेलाइट और ब्रॉडकास्ट टावर के ज़रिए सीधे फोन तक सिग्नल पहुंचाती है। ठीक उसी तरह जैसे FM रेडियो या DTH काम करता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो कमज़ोर नेटवर्क वाले इलाकों में रहते हैं। अनुमान है कि भारत में 20 करोड़ से ज़्यादा फीचर फोन यूज़र्स हैं। ₹2,000 – ₹2,500 कीमत वाले कुछ नए फोन इस तकनीक के साथ आ सकते हैं।

कैसे काम करेगा?

Prasar Bharati, IIT कानपुर और सांक्ह्या लैब्स (अब Tejas Networks का हिस्सा) मिलकर देश के 19 से ज़्यादा शहरों में इस तकनीक का परीक्षण कर रहे हैं। इस टेक्नोलॉजी में एक खास चिपसेट (SL-3000) के ज़रिए फोन ब्रॉडकास्ट सिग्नल रिसीव करेगा।

शुरुआत में सार्वजनिक प्रसारण चैनलों का कंटेंट उपलब्ध हो सकता है। आगे चलकर टीवी, रेडियो, लाइव स्पोर्ट्स और इमरजेंसी अलर्ट भी सीधे फोन पर भेजे जा सकेंगे।

ये पढ़ें: दुबई में इस साल दौड़ेंगी 1000+ बिना ड्राइवर की टैक्सियां – AI चलाएगा पूरी सवारी

D2M से टेलीकॉम कंपनियां क्यों चिंतित हैं?

D2M अगर बड़े स्तर पर लागू होता है, तो डेटा पैक की खपत कम हो सकती है। यही वजह है कि टेलीकॉम कंपनियां इसे लेकर सतर्क हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस नेटवर्क को पूरे देश में स्थापित करने में करीब ₹8,000 करोड़ का निवेश लग सकता है और मौजूदा फोनों में तकनीकी बदलाव भी ज़रूरी होंगे।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो आने वाले महीनों में भारत मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग के एक नए दौर में कदम रख सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

Imageबिना इंटरनेट, बिना पिन अब होगी UPI पेमेंट, बस फोन में होना चाहिए ये एक चीज़

एक नज़र में Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार आइडिया सीधा है, डेटा रहते हुए अपना UPI Lite वॉलेट लोड कर लें, फिर बस फोन को मर्चेंट के टर्मिनल (या किसी दूसरे NFC डिवाइस) से टैप करके पेमेंट कर दें। न पिन, न सिग्नल। NPCI इस साल के आखिर में PoS मैन्युफैक्चरर्स को सर्टिफाई करना …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Imageबिना इंटरनेट के देख पाएंगे लाइव टीवी, OTT कंटेंट, इस सस्ते फोन में मिलेगा ये शानदार फीचर

पहले आपको OTT एक्सेस करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती थी, और नेटवर्क सही नहीं होने पर आप अपने पसंदीदा कंटेंट को सही से देख नहीं पाते थे, लेकिन अब आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फोन में लाइव टीवी देख पाएंगे, गाने सुन पाएंगे और साथ ही चैटिंग भी कर पाएंगे। हालांकि, इसके …

Discuss

Be the first to leave a comment.