Reliance Jio से कॉल करना नहीं रहेगा अब फ्री: नॉन-जिओ आउटगोइंग कॉल पर देने होंगे 6 पैसे/मिनट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रिलायंस जिओ ने 2 साल पहले इंडियन टेलिकॉम मार्किट में कदम रखने के साथ ही यूजर को एक बड़ा तोहफा देते हुए फ्री कॉलिंग की सुविधा दी थी लेकिन हाल ही में टेलिकॉम कालिंग नियमो में बदलाव की वजह से अब ये कॉलिंग  सुविधा फ्री नहीं रहेगी। अब जिओ यूजर को जिओ से जिओ पर तो फ्री कालिंग मिलेगी लेकिन अन्य नेटवर्क जैसे एयरटेल और वोडाफोन पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा।

कंपनी ने यहाँ पर अपनी यूजर फ्रेंडली पालिसी को भी बरक़रार रखने के लिए एक ऑफर देने की घोषणा की है की आपको कालिंग के लिए जितने रुपए देने होंगे उतना ही डाटा जिओ आपको फ्री में उपलब्ध करवाएगा।

क्यों समाप्त हुई फ्री कालिंग सर्विस?

जानकारी के मुताबिक, रिलायंस जियो ने ट्राई के निर्देशों पर यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इसी तरह का फैसला दूसरी मोबाइल कंपनियां भी ले सकती हैं। रिलायंस ने साफ़ किया है की पिछले 3 साल में कंपनी ने एयरटेल और वोडाफ़ोन को लगभग 13,500 करोड़ रुपए का भुगतान किया है तो अब कंपनी IUC से हुई हनी को कम करने के लिए यूजर के चार्ज लेने का फैसला लिया है।

IUC टॉप-अप वाउचर कीमत IUC मिनट फ्री डाटा 
10 124 1
20 249 2
50 656 5
100 1362 10

नोट – IUC वाउचर मिलने वाली मिनट और फ्री डाटा आपके मुख्य प्लान की वैलिडिटी तक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध रहेगी।

आज से जिओ यूजरों द्वारा किए गए सभी रीचार्ज पर, अन्य मोबाइल ऑपरेटरों को किए गए कॉल पर आईयूसी  टॉप-अप वाउचर के माध्यम से 6 पैसा प्रति मिनट की मौजूदा आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा। जब तक कि TRAI जीरो टर्मिनेशन चार्ज व्यवस्था लागू नही करती। वर्तमान में यह तारीख 1 जनवरी 2020 है।

क्या है IUC चार्ज?

अगर सीधे शब्दों में कहे तो जब एक यूजर अपने टेलिकॉम ऑपरेटर से अलग किसी अन्य ऑपरेटर पर कॉल करता है तो उसके ऑपरेटर को एक राशि का भुगतान करना पड़ता है इसको को IUC चार्ज कहा जाता है। TRAI ने IUC चार्ज को 2017 में 14 पैसे से घटा कर 6 पैसे/मिनट कर दिया है। लेकिन TRAI ने येह भी कहा है की जनवरी 2020 से यह चार्ज समाप्त कर दिया जायेगा तो उम्मीद है की आगामी साल में आपको फिर से फ्री कालिंग की सुविधा मिल सके लेकिन तब तक आपको आउटगोइंग कॉल्स का चार्ज देने पड़ेगा ही।

किन कॉल पर चार्ज नहीं देना पड़ेगा?

– जियो से जियो कॉल पर 
– सभी इनकमिंग कॉल्स पर
– जियो से लैंडलाइन कॉल पर 
–  व्हाट्सएप या फेसटाइम और इसी तरह के प्लेटफॉर्म का उपयोग करके की गई कॉल।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageJio ने पेश किया नया 2020 Happy New Year ऑफर; मिलेगी 1 साल के लिए अनलिमिटेड सर्विस

जिओ ने टेलिकॉम सेक्टर में जब से कदम रखा है तभी से काफी ज्यादा मुकाबले का माहोल बना हुआ है। चाहे बात हो फ्री सर्विस की, चाहे डाटा प्राइस की सभी में बहुत ही ज्यादा कटौती देखने को मिली थी। इसके साथ साल के अंत में IUC चार्ज की वजह से टेलिकॉम सेक्टर में कुछ …

Imageरिलायंस जिओ यूजर को जल्द मिलेगा Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन

Hotstar का Disney+ में बदलाव होने के बाद काफी यूजर हॉटस्टार की वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक है। तो अब रिलायंस जिओ ने अपने यूजर के इसी सवाल का जवाब देने की योजना बना ली है। लगता है जिओ और डिज्नी के बीच में डील हो गयी है जिसके तहत जिओ यूजर को Disney+ Hotstar की …

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products