iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके लिए काम के हैं। आइए लीक में सामने आई हर बात विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत (लीक)

रिपोर्ट्स के अनुसार इन फोनों की संभावित कीमत कुछ इस तरह रह सकती है:

  • iPhone 18 Pro (256GB) – लगभग ₹1,34,900 से ₹1,44,900 के बीच
  • iPhone 18 Pro Max (256GB) – लगभग ₹1,54,900 से शुरू

बड़े मॉडल की कीमत ₹1.45 लाख से ₹1.60 लाख के बीच रहने की बात सामने आयी है। ध्यान रहे, ये आंकड़े लीक पर आधारित हैं, Apple की ओर से अभी कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है।

iPhone 17 Pro से कितना महंगा?

पिछले साल iPhone 17 Pro भारत में ₹1,34,900 (256GB) और iPhone 17 Pro Max ₹1,49,900 से लॉन्च हुआ था। यानि अगर ये खबर सही निकली तो Pro Max इस बार करीब ₹5,000 तक महंगा हो सकता है।

डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन में क्या बदलेगा

लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज़ में 2nm प्रोसेस पर बना नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है। साथ में 6.9 इंच का ProMotion OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलने की चर्चा है।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा, ट्रिपल 48MP रियर सेटअप और 24MP फ्रंट कैमरा होने की सम्भावना है। वहीँ बैटरी करीब 5,100 – 5,200mAh हो सकती है और इस बार Dynamic Island भी पहले से छोटा हो सकता है।

ये पढ़ें: Xiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

कब होगा लॉन्च

हर साल की तरह iPhone 18 Pro और Pro Max के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, और भारत में बिक्री इसके कुछ ही दिनों बाद शुरू हो सकती है।

फिलहाल ये सारी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है, इसलिए असली कीमत Apple के लॉन्च पर ही साफ होगी। आपको क्या लगता है, क्या इस बार आप अपग्रेड करेंगे? कमेंट में बताइए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.