iOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones अभी iOS 26 चला रहे हैं, उन सभी को iOS 27 भी मिलेगा।

इसकी सबसे पुरानी सीमा है iPhone 11। यानि अगर आप 2019 में लॉन्च हुए iPhone 11 सीरीज़ के फोनों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी आप iOS 27 का लाभ उठा पाएंगे। नीचे हम उन सभी फोनों की सूची दे रहे हैं, जिन पर ये अपडेट आएगा।

iOS 27 किन iPhones को मिलेगा

  • iPhone 17e, iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max
  • iPhone Air
  • iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max
  • iPhone SE (2nd और 3rd generation)

ये पढ़ें: WWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

किन iPhones को अपडेट नहीं मिलेगा

अगर आपके पास iPhone XS, XS Max, XR या इससे पुराना कोई मॉडल है, तो वहीं सफर रुक जाएगा क्योंकि इन्हें iOS 27 नहीं मिलेगा।

हालांकि यहां पर एक और बात कहना ज़रूरी है कि आपके फोनों पर iOS 27 का सपोर्ट मिलना और हर फीचर मिलना, दोनों अलग हैं। Apple का नया Apple Intelligence वाला Siri (Siri AI) सिर्फ iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल्स पर ही काम करेगा। यानी iPhone 11 से iPhone 15/15 Plus तक को iOS 27 तो मिलेगा, पर नया Siri नहीं।

ये पढ़ें: Siri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

फिलहाल iOS 27 का डेवलपर बीटा आ चुका है, और इसका फाइनल पब्लिक वर्ज़न सितंबर 2026 के आसपास iPhone 18 के साथ रोलआउट होने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageApple के पहले फोल्डेबल फोन पर बड़ा लीक, iPhone Ultra में मिलेगा खास cooling system?

Foldable phone बनाना सिर्फ स्क्रीन मोड़ने का मामला नहीं है। असली चुनौती तब शुरू होती है, जब फोन को बेहद पतला भी रखना हो और परफॉरमेंस भी फ्लैगशिप जैसी चाहिए। Apple के पहले foldable iPhone Ultra को लेकर नया लीक इसी वजह से दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अल्ट्रा स्लिम डिवाइस में वेपर …

ImageiQOO Neo 7 और Neo 7 Pro को भी मिलेगा नया OriginOS 6 अपडेट – इंडिया में यूज़र्स खुश

अगर आप iQOO यूज़र हैं, तो ये खबर आपके लिए हो सकती है। Vivo और iQOO ने आखिरकार अपने नए OriginOS 6 update (based on Android 16) को लेकर भारत में प्लान्स कन्फर्म कर दिए हैं। और सबसे मज़ेदार बात ये है कि अब इस लिस्ट में iQOO Neo 7 और Neo 7 Pro जैसे …

ImageFoldable iPhone को लेकर बड़ा अपडेट – लॉन्च में देरी होगी या Apple तैयार?

Foldable iPhone को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जहां हाल ही में इसके लॉन्च में देरी होने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक अलग अपडेट सामने आया है। अब तक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि Apple को इस डिवाइस के डेवलपमेंट में दिक्कतें आ रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.