WWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की।

Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 (Golden Gate), watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 से पर्दा उठाया। इनके साथ रिफाइन किया गया डिज़ाइन, तेज़ परफ़ॉर्मेंस, Photos ऐप में नए AI टूल, बेहतर स्क्रीन टाइम और AirPods के लिए Custom EQ जैसे कई अपडेट आए हैं। एक और बात ख़ास रही कि ये Tim Cook का बतौर CEO आख़िरी WWDC था क्योंकि 1 सितंबर से इस पद की कमान John Ternus संभालेंगे।

लेकिन इन सब अपडेट्स में जो बदलाव सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोर रहा है, वो है Siri का। Apple ने अपने इस असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से तैयार किया है, जो कि Google Gemini के एक मॉडल पर आधारित है। आइये विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नया Siri – अब Google Gemini के दम पर

सबसे बड़ा ऐलान Siri का ही रहा। Apple ने बताया कि नया Siri Google Gemini मॉडल के एक कस्टम वर्ज़न पर चलता है, जिसे रिपोर्ट्स के मुताबिक़ क़रीब 1.2 ट्रिलियन पैरामीटर पर तैयार किया गया है। यानी अब Siri सिर्फ़ कमांड सुनने वाली असिस्टेंट नहीं, बल्कि ChatGPT या Claude की तरह बातचीत करने वाला AI चैटबॉट बन गई है।

नया Siri कंटेंट जेनरेट कर सकता है, लंबी जानकारी को समराइज़ कर सकता है, आपकी फ़ाइलों को पढ़कर समझ सकता है और वेब पर सर्च भी कर सकता है। इसे आपकी स्क्रीन पर क्या चल रहा है, इसकी समझ भी दी गई है, और ये अलग-अलग ऐप्स के बीच काम करवा सकता है। पहली बार Siri एक स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर भी मिलेगा, जिसका मतलब है कि आप इसे एक पूरे AI असिस्टेंट की तरह खोलकर इस्तेमाल कर पाएँगे।

AI Extensions – अपनी पसंद का AI चुनिए

Apple ने एक नया AI Extensions फ़्रेमवर्क भी पेश किया। इसके ज़रिए पहली बार थर्ड-पार्टी AI ऐप्स जैसे OpenAI का ChatGPT, Google का Gemini और Anthropic का Claude भी Apple Intelligence के पीछे का “दिमाग” बन सकते हैं। यानी आप तय कर सकेंगे कि आपके iPhone के AI फ़ीचर्स किस मॉडल से चलें। Apple ने प्राइवेसी पर ज़ोर देते हुए कहा कि आपका डेटा सिर्फ़ आपकी रिक्वेस्ट पूरी करने के लिए इस्तेमाल होगा।

iOS 27: Liquid Glass में सुधार और तेज़ परफ़ॉर्मेंस

पिछले साल आए Liquid Glass डिज़ाइन को इस बार और बेहतर बनाने की कोशिश भी की गयी है। Apple का कहना है कि अब ये पढ़ने में ज़्यादा आसान है, और एक सिस्टम-वाइड स्लाइडर भी मिलेगा जिससे आप ट्रांसपेरेंसी इफ़ेक्ट को अपने हिसाब से कम या ज़्यादा कर सकते हैं।

परफ़ॉर्मेंस के मोर्चे पर भी Apple ने कई दावे किए। कंपनी के मुताबिक़ iOS 27 में ऐप्स 30% तेज़ी से खुलते हैं, फ़ोटो लाइब्रेरी में तस्वीरें 70% जल्दी लोड होती हैं, AirDrop ट्रांसफ़र 80% तक तेज़ हुआ है और एक्सटर्नल स्टोरेज में फ़ाइल ट्रांसफ़र 5 गुना तक तेज़ हो गया है।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Photos के नए AI टूल और कैमरे में ‘Siri Mode’

अगर आप फ़ोटो एडिटिंग पसंद करते हैं, तो iOS 27 का Photos ऐप आपके काम का है। इसमें तीन नए जेनरेटिव टूल जोड़े गए हैं। पहला Extend (जो तस्वीर के किनारों को AI से बढ़ा देता है), दूसरा Enhance (एक टैप में क्वॉलिटी, लाइटिंग और रंगों को ठीक करने वाला टूल है) और तीसरा Reframe (जो स्पेशल फ़ोटो का एंगल बदल देता है)।

कैमरे में मौजूद Visual Intelligence को अब नया नाम Siri Mode दिया गया है, ताकि ये फ़ीचर आसानी से दिखे। नए Siri के साथ मिलकर ये एक साथ कई काम कर सकता है, जैसे किसी रेस्टोरेंट की तरफ़ कैमरा करते ही उसके रिव्यू दिखाना, आपका कैलेंडर चेक करना और थर्ड-पार्टी ऐप से बुकिंग करना।

Screen Time और पैरेंटल कंट्रोल का नया रूप

Parental Control को भी इस बार काफी गंभीरता से लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Apple ने Screen Time को नए सिरे से तैयार किया है। अब पैरेंट्स तय कर सकते हैं कि उनका बच्चा Messages में किससे बात कर सकता है, कौन-से ऐप और कंटेंट देख सकता है, और हर ऐप के लिए “रिकमेंडेड टाइम” भी सेट किया जा सकता है। एक नया Ask to browse फ़ीचर भी इस बार इसमें शामिल है। Apple ने बताया कि ये गाइडलाइन American Academy of Pediatrics की सलाह पर आधारित हैं, जिनके मुताबिक़ 13 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया ऐप्स से दूर रखना चाहिए।

AirPods, Apple Watch और बाकी अपडेट

AirPods को इस बार Custom EQ मिला है, जिससे आप बेस, मिड्स और ट्रेबल को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। ये भी एक बड़ा अपडेट है क्योंकि अभी तक सिर्फ़ फ़िक्स्ड ऑडियो प्रोफ़ाइल मिलते थे।

watchOS 27 में नए वॉच फ़ेस जोड़े गए हैं, जबकि iPadOS 27 और macOS 27 (Golden Gate) में iOS 27 जैसे ही ज़्यादातर सुधार और Liquid Glass रिफाइनमेंट मिलेंगे।

एक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

कौन-से iPhone को मिलेगा iOS 27

अच्छी ख़बर ये है कि इस बार सपोर्टेड डिवाइस का दायरा सबसे बड़ा है। iOS 27 iPhone 11 और उसके बाद आए सभी मॉडलों पर चलेगा। आम तौर पर डेवलपर बीटा इवेंट के तुरंत बाद आता है, पब्लिक बीटा गर्मियों में और फ़ाइनल अपडेट सितंबर के आसपास iPhone के साथ आने की उम्मीद है।

WWDC 2026 का सारा फोकस इस बार AI पर रहा, और नया Gemini-पावर्ड Siri इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ये बदलाव असल इस्तेमाल में कैसा महसूस होता है, ये अपडेट आने पर ही पता चलेगा, तब तक के लिए आपको इनमें से कौन-सा फ़ीचर सबसे ज़्यादा पसंद आया, हमें कमेंट में बताइए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageiOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है, और इस बार सबसे बड़ी राहत पुराने iPhone यूज़र्स के लिए है। पिछले कुछ सालों से Apple हर बड़े अपडेट के साथ एक-दो पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से हटा देती थी, लेकिन iOS 27 में ऐसा नहीं हुआ। यानि जो भी iPhones …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Discuss

Be the first to leave a comment.