realme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से साफ है कि कंपनी इसे P-सीरीज़ में अलग पहचान देने की कोशिश करेगी।

सवाल यही है कि यह नया R मॉडल बजट खरीदारों के लिए होगा या किसी खास फीचर पर फोकस करेगा। अभी realme P4 लाइनअप में realme P4 Pro, P4x, P4 Power और P4 Lite जैसे कई फोन मौजूद हैं। ऐसे में realme P4R 5G किस जगह बैठेगा, यह लॉन्च के करीब ही साफ होगा।

ये पढ़ें: फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

realme P4R 5G के वेरिएंट और रंग लीक

लीक्स के अनुसार, realme P4R 5G का मॉडल नंबर RMX5266 है। फोन को तीन वेरिएंट में लाया जा सकता है – 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB। रंगों की बात करें, तो इसमें Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare जैसे विकल्प मिल सकते हैं।

4GB RAM वेरिएंट की मौजूदगी से इशारा मिलता है कि यह फोन बजट या लोअर मिड-रेंज सेगमेंट में आ सकता है। हालांकि, अभी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये पढ़ें: जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

P-series में कहां फिट होगा नया फोन?

realme ने P-सीरीज़ में अलग-अलग ज़रूरतों के लिए अलग मॉडल पेश किए हैं। उदाहरण के लिए, realme P4 Power बड़ी बैटरी पर केंद्रित है। इसी तरह P4R में भी कंपनी बैटरी, कैमरा या किसी खास परफॉरमेंस फीचर को हाईलाइट कर सकती है। फिलहाल टीज़र में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यही वजह है कि realme P4R 5G को लेकर अभी ज़्यादा दावा करना जल्दबाजी होगी। अगर आप नया बजट 5G फोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस फोन पर नज़र रख सकते हैं। लेकिन सही फैसला तभी लेना बेहतर होगा, जब realme इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और असली पोजिशनिंग आधिकारिक तौर पर साफ कर दे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products