क्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है।

अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो बार-बार चार्जर मांगे बिना दिनभर साथ चले, तो यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

कीमत और उपलब्धता

Realme P4R 5G तीन वेरिएंट में आया है। लॉन्च ऑफर के चलते इन सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी है और जो इसे किश्तों पर खरीदना चाहते हैं, उन्हें 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये होगी।

  • 4GB + 128GB – ₹16,999 (₹18,999)
  • 6GB + 128GB – ₹18,999 (₹20,999)
  • 6GB + 256GB – ₹20,999 (₹22,999)

फोन को सिल्वर (Silver Glare), ग्रे (Titanium Glare) और बैंगनी (Lavender Glare) रंगों में Flipkart और realme.com पर खरीदा जा सकता है।

Realme P4R 5G स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात उसी की, जिसके लिए यह फोन बना है, यानि बैटरी। इसमें 8000mAh की Si/C बैटरी दी गई है, और कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह तीन दिन तक चल सकती है। साथ ही ये भी कंपनी ने ये भी कहा है कि ये 7 साल और 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80% से ज़्यादा हेल्थ बनाए रखेगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और गेमिंग के लिए बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

रोज़मर्रा की स्क्रॉलिंग और वीडियो के लिए इसमें 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ यहां दी गयी है। परफॉर्मेंस का ज़िम्मा 6nm वाला Dimensity 6300 चिपसेट संभालता है, जिसके साथ 6GB तक फिज़िकल रैम (14GB तक Dynamic RAM के साथ) और 256GB स्टोरेज दी गई है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5,300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी फिट किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे आपको यहां 50MP का AI कैमरा नज़र आएगा, जिसमें Motion Photo के साथ AI Eraser 2.0, AI Unblur और AI Ultra Clarity जैसे टूल्स मिलते हैं। फ्रंट पर 8MP का सेंसर फिट किया गया है।

सॉफ्टवेयर के मामले में Realme ने इस बार ‘NEXT AI’ सूट पर खास ज़ोर दिया है, जो मीडिया एडिटिंग से लेकर प्रोडक्टिविटी तक कई AI टूल्स लेकर आता है। प्रोडक्टिविटी के लिए इसमें Text Scanner, AI Assistant for Notes और Google Gemini का सपोर्ट मिलता है, वहीं सुरक्षा के लिए AI Anti-Theft और Google Remotely Lock जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

इसके अलावा Realme P4R 5G Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आया है और इसमें Google Gemini का सपोर्ट भी है। कंपनी इसे 2 OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच देने वाली है।

बेशक फोन किफायती है, लेकिन आपके लिए कंपनी ने यहां मज़बूती का भी ध्यान रखा है। ये फोन हल्की फ़ुल्की छींटों और धूल से IP65 रेटिंग के साथ सुरक्षित है और इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। साथ में 5G, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो-एसडी सपोर्ट और पीछे की तरफ कस्टमाइज़ेबल Pulse Light भी दी गई है।

ये पढ़ें: iOS 27 अपडेट किन iPhones को मिलेगा और किसका सफर खत्म – पूरी लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products