realme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में:

  • realme P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा, और आप इसे realme की वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकेंगे।
  • इसमें HyperVision+ AI चिप के साथ Dimensity 7400 Ultra, 1.5K 144Hz Samsung M14 LTPS OLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 8,000mAh बैटरी दी गई है।
  • फोन में OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, IP69/IP68/IP66 रेटिंग और 7,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर मिलेगा।

realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं।

ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशन

ये फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra पर चलता है, जिसके साथ एक अलग HyperVision+ AI चिप भी दी गई है। realme का दावा है कि ये दोनों मिलकर BGMI जैसे गेमों में 144FPS तक की गेमिंग सपोर्ट करते हैं।

P4s 5G में Samsung का M14 1.5K LTPS OLED पैनल इस्तेमाल हुआ है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,272×2,772 रेज़ॉल्यूशन और 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस पैनल पर आपको HDR10+ और Netflix HDR का सपोर्ट भी मिलेगा। realme का दावा ये भी है कि इसमें 26% बेहतर ल्यूमिनस एफिशिएंसी, 50% ज़्यादा स्क्रीन लाइफ और लगभग लॉसलेस 2K वीडियो प्लेबैक मिलता है।

इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन को ठंडा रखने का काम 7,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर संभालता है।

ये पढ़ें: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

फोटोग्राफी के लिए, P4s 5G में OIS वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिली हैं।

अतिरिक्त फीचरों में “AI गेमिंग पार्टनर” और Pearl Academy के साथ मिलकर तैयार किया गया डिज़ाइन शामिल हैं। टीज़र में ये फोन हरे और बेज-ब्राउन, दो रंगों में दिखाया गया है।

कीमत और उपलब्धता

कीमत और रैम-स्टोरेज के वैरिएंट, इन दोनों का पता आपको 26 अगस्त को लॉन्च के दिन ही चलेगा। लॉन्च के बाद आप इसे realme की वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकेंगे।

ये पढ़ें: Redmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.