OnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन लीक, 100W चार्जिंग, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने हाल ही में चीन में अपना फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 11 लॉन्च किया है, और अब ये फ़ोन 7 फरवरी को भारत में भी दस्तक देगा। इस फ्लैगशिप फ़ोन के अलावा कंपनी नए स्मार्टफोन OnePlus Ace पर भी काम कर रही है, जिसे CMIIT सर्टिफिकेशन के दौरान मॉडल नंPHK110 के साथ देखा गया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही चीन में OnePlus Ace के लॉन्च की घोषणा करेगी, लेकिन भारत और अन्य देशों में ये स्मार्टफोन Oneplus 11R के नाम से आ सकता है।

यह भी पढ़े :- इस तरह आप बिल्कुल फ्री में खेल सकते हैं Netflix Games

OnePlus 11R की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के साथ 5,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus अपने नए फ़ोन OnePlus 11R के साथ अपना सबसे पहला टैबलेट भी लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 11R लीक स्पेसिफिकेशन

OnePlus 11R फोन का डिजाइन Reno 9 Pro+ और OnePlus 11 पर ही आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 11R में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर है। यही प्रोसेसर OnePlus 10T 5G में भी है। इस स्मार्टफोन में हमें 6.7 इंच Curved फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फोन के साथ IR ब्लास्टर और अलर्ट स्लाइडर जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (सोनी IMX766 सेंसर), 13MP अल्ट्रावाइड और 2MP डेप्थ सेंसर आने की सम्भावना है।

सेल्फी और वीडियोकॉल के लिए फ़ोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5000mAh बैटरी और 100W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा OnePlus 11R में 16GB रैम (LPDDR5) और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

OnePlus 11R संभावित कीमत

OnePlus 11R फोन प्लास्टिक फ्रेम के साथ दो कलर वेरिएंट ब्लैक और सिल्वर के साथ लॉन्च होगा। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में OnePlus 11R की कीमत OnePlus 10T (44,999 रुपये) 5G के करीब होने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल की तुलना में OnePlus 11R की कीमत में 3,000 रुपये से 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक कीमत को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े :- Reliance Jio का नया एलान, देशभर में जल्द ही रोलआउट होगा Jio 5G नेटवर्क

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageOnePlus 11R की लीक हुई कैमरा डिटेल्स, बाकी स्पेसिफिकेशन से भी उठा पर्दा

OnePlus मार्केट में अपनी सीरीज़ OnePlus 11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर कम्पनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज़ में हमें OnePlus 11, OnePlus 11 Pro और OnePlus 11R स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। हाल ही में एक लीक खबर के द्वारा इस सीरीज़ के …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.