Reliance Jio का नया एलान, देशभर में जल्द ही रोलआउट होगा Jio 5G नेटवर्क

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने बुधवार को लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ सहित 11 शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है, जो अब तक का सबसे बड़ा मल्टी-स्टेट रोलआउट है। कंपनी के एक बयान के अनुसार Jio की 5G सेवाएं मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी में भी लाइव हो गई हैं।

यह भी पढ़े :- भारत के 50 शहरों में शुरू होगा Jio 5G नेटवर्क, जानिए फोन में कैसे एक्टिवेट करें Jio 5G नेटवर्क

देशभर में शुरू होगी Reliance Jio 5G सेवाएं

मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी क्षेत्रों सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 5G सेवाएं शुरू करने वाला Reliance Jio एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों में जियो अपने यूज़र्स को बुधवार से जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित मैसेज भेजना शुरू करेगा, जिसमें बिना राशि चुकाए जियो उपभोक्ता 1Gbps प्लस स्पीड पर असीमित डेटा का अनुभव कर पाएंगे। Jio के एक प्रवक्ता (Spoke Person) ने, इन्ही शहरों में पहले 5G सेवाएं शुरू करने के लिए कारण दिया है कि “यह शहर हमारे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के साथ-साथ हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं।”

Reliance Jio ने सबसे पहले दशहरे के मौके पर अपनी True 5G सेवाओं के रोलआउट की घोषणा की थी। 4 अक्टूबर को, Jio द्वारा एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था, जिसके अनुसार Jio True 5G वेलकम ऑफर को दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी में Jio उपयोगकर्ताओं के लिए इनविटेशन मैसेज द्वारा लॉन्च किया गया था।

बाद में अक्टूबर के महीने में ही नाथद्वार मंदिर से राजस्थान में भी 5G सेवाएं शुरू की गयी थीं।

नवंबर में, कंपनी ने बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में 5G सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी। दूसरी ओर, कोच्चि और आंध्र प्रदेश के कुछ चुनिंदा शहरों में दिसंबर माह में Jio की 5G सेवाएं को शुरू कर दिया गया है।

5G पांचवीं पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है जो डेटा के एक बड़े सेट को बहुत तेज गति से प्रसारित करने में सक्षम है। 3G और 4G की तुलना में इसमें बहुत कम विलंबता है जो विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाएगा।

यह भो पढ़े :- 2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023 )

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageभारत में 5G से सम्बंधित सभी जवाब: कितने में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी, Jio, Airtel 5G टैरिफ प्लान के दाम, कब मिलेगा 5G नेटवर्क

भारत में 5G नेटवर्क का इंतज़ार अब सभी को है। मोबाइल कंपनियां जिन्होंने पिछले साल से ही भारत में 5G फ़ोन लॉन्च करने शुरू कर दिए थे, उन सभी पर अब भारत में वास्तव में यूज़र 5G की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। भारत में सरकार द्वारा 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी (auction) …

Imageइन शहरों में भी पहुँचा Jio 5G नेटवर्क, 61 रूपए में मिलेगा 5G डेटा का अनुभव

Jio अपने 5G नेटवर्क को पूरे देश भर में पहुँचाने का काम जोरों-शोरों से कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार, डेराबस्सी, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ आदि राज्यों के बाद Jio अब कानपुर, आगरा और प्रयागराज सहित सात नए राज्यों में 5G नेटवर्क की सुविधा को शुरू करने जा …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products