इन शहरों में भी पहुँचा Jio 5G नेटवर्क, 61 रूपए में मिलेगा 5G डेटा का अनुभव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio अपने 5G नेटवर्क को पूरे देश भर में पहुँचाने का काम जोरों-शोरों से कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार, डेराबस्सी, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ आदि राज्यों के बाद Jio अब कानपुर, आगरा और प्रयागराज सहित सात नए राज्यों में 5G नेटवर्क की सुविधा को शुरू करने जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Realme GT Neo 5 के लॉन्च से पहले सभी स्पेक्स लीक

Reliance Jio ने अपने नए 5G डेटा प्लान्स को भी शुरू कर दिया है, जिसमें आप मात्र 61 रूपए में 5G डेटा का लुफ्त उठा पाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इन नए 5G नेटवर्क शहरों और डेटा प्लान के बारे में।

10 नए शहरों में शुरू हुआ Jio 5G नेटवर्क

Jio की 5G सेवाएं अब नए 10 और शहरों में भी शुरू कर दी गयी हैं। Reliance Jio ने सोमवार को एक घोषणा के जरिए बताया, कि Jio True 5G सेवाएं अब उत्तर प्रदेश के चार शहरों, आंध्र प्रदेश के दो शहरों, केरल के दो शहरों और महाराष्ट्र के दो शहरों में उपलब्ध है। यह शहर हैं कानपुर, आगरा, प्रयागराज, मेरठ, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड, त्रिशूर, नागपुर और अहमदनगर। Jio का दावा है कि इस नए रोलआउट के साथ, वह 85 शहरों में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला देश का एकमात्र दूरसंचार ऑपरेटर बन गया है।

5G नेटवर्क को एक्टिवेट करने के लिए, Jio उपयोगकर्ताओं को वेलकम मैसेज द्वारा आमंत्रण भेजेगा, जिसके माध्यम से आप आसानी से अपने फोन में 5G सेवाओं को शुरू कर पाएंगे। आपको ध्यान रखना होगा कि इन 5G सेवाओं को केवल 5G नेटवर्क वाले फोन में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। Jio का दावा है कि उसकी 5G सेवाएं 1Gbps से अधिक की गति (Speed) प्रदान करती हैं, लेकिन वास्तविक गति आपके क्षेत्र विशेष पर निर्भर करेगी। भले ही कंपनी ने 85 शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत की है, लेकिन अभी कंपनी को प्रत्येक शहर के सभी स्थानों पर 5G कवरेज का विस्तार करने में समय लगेगा।

यह भी पढ़े :- Realme 10 4G भारत में मात्र 12,999 रूपए में हुआ लॉन्च

Jio 5G डेटा प्लान

Reliance Jio ने अपने यूज़र्स को 5G सेवाओं का अनुभव देने के लिए 61 रुपये के डेटा प्लान की घोषणा की है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने My Jio App में एक नया “5G अपग्रेड” सेक्शन जोड़ा है, जिसमें पहले से मौजूद 61 रुपये का डेटा वाउचर प्लान शामिल है। जिन लोगों के पास कम कीमत वाला प्लान था, वे 5G का अनुभव नहीं कर सकते थे, इसलिए अब उनके लिए यह नया 61 रुपये वाला प्रीपेड प्लान जारी किया गया है। इस नए 5G डेटा प्लान में आपको 6GB तक का डेटा मिलेगा।

आपकी मौजूदा प्रीपेड योजना समाप्त होने तक आपकी 61 रुपये की डेटा योजना सक्रिय रहेगी। यह 5G डेटा प्लान उन यूज़र्स के लिए काम करेगा, जिन्होंने 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये या 209 रुपये के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कराया है। लेकिन, ध्यान रखें कि अगर आपको Jio 5G वेलकम ऑफर नहीं मिला है, तो आप इस 5G डेटा प्लान को खरीदने के बाद भी 5G का अनुभव नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़े :- Sony और Honda मिलकर ला रहे हैं ब्रांड न्यू इलेक्ट्रॉनिक कार “Afeela”

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageReliance Jio ने 2.5GB प्रति दिन डाटा के साथ लॉन्च किये दो नए प्लान

Reliance Jio ने आज ही दो नए प्रीपेड प्लान अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च किये हैं। ये दोनों नए प्लान 2.5GB हाई स्पीड प्रति दिन डाटा के साथ पेश किये हैं। इनमें 30 और 90 दिनों की वैलिडिटी है और साथ में अन्य सर्विस भी मिलेंगी। आइये जानते हैं Jio के इन नए प्लानों में …

ImageReliance Jio का नया एलान, देशभर में जल्द ही रोलआउट होगा Jio 5G नेटवर्क

Reliance Jio ने बुधवार को लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ सहित 11 शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है, जो अब तक का सबसे बड़ा मल्टी-स्टेट रोलआउट है। कंपनी के एक बयान के अनुसार Jio की 5G सेवाएं मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार और डेराबस्सी में भी लाइव हो गई हैं। …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Discuss

Be the first to leave a comment.