Reliance Jio ने 2.5GB प्रति दिन डाटा के साथ लॉन्च किये दो नए प्लान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने आज ही दो नए प्रीपेड प्लान अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च किये हैं। ये दोनों नए प्लान 2.5GB हाई स्पीड प्रति दिन डाटा के साथ पेश किये हैं। इनमें 30 और 90 दिनों की वैलिडिटी है और साथ में अन्य सर्विस भी मिलेंगी। आइये जानते हैं Jio के इन नए प्लानों में आपको क्या सेवाएं मिलने वाली हैं। इनमें 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलेगी।

ये पढ़ें: Jio और Airtel दोनों के 2999 रूपए के सालाना टैरिफ प्लान में क्या है अंतर

Reliance ने 899 रूपए और 349 रूपए के टैरिफ प्लान लॉन्च किये हैं। इनमें आपको सभी Jio ऐप्स, रोज़ 2.5GB डाटा और कॉलिंग की सेवा मिलेंगी। आइये जानते हैं नए Jio प्लानों के बारे में –

  • Reliance Jio का 349 रूपए का प्लान – इस प्लान में 2.5GB प्रति दिन हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वौइस् कॉलिंग, रोज़ 100 SMS और Jio की सभी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। साथ ही इसमें आपको Jio Welcome ऑफर के साथ Jio 5G उपयोग करने का भी मौका मिलता है।
  • Reliance Jio का 899 रूपए का प्लान – इस प्लान में भी सभी सेवाएं वहीँ हैं, बस यहां वैलिडिटी 90 दिनों की यानि तीन महीने की है। इस नए प्रीपेड प्लान में भी 225GB डाटा (2.5GB हाई स्पीड डाटा रोज़), 100 SMS प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलेगी।

अगर आपके शहर में 5G नेटवर्क चालू हो गया है, तो इन दोनों ही प्लानों में आप Jio Welcome Offer का इस्तेमाल करके 5G नेटवर्क अपने फ़ोन में चला सकते हैं। इसके अलावा दोनों में आपको Jio की भी सभी ऐप्स जैसे JioTV, JioCinema, JioSecurity, और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलेगा।

ये पढ़ें: इन शहरों में भी पहुँचा Jio 5G नेटवर्क, 61 रूपए में मिलेगा 5G डेटा का अनुभव

5G नेटवर्क की बात करें तो, अब तक Reliance द्वारा 100 से ज़्यादा शहरों में Jio 5G की शुरुआत कर दी है। इनमें आपका शहर है, तो आप Jio 5G पर अपग्रेड करके इन प्लानों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageVi ने लॉन्च किये नए प्रीपेड प्लान; Vi के उपयोगकर्ताओं के ख़ास ख़बर

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ और नए प्लान प्रस्तुत किये हैं। आज लॉन्च हुए चार प्रीपेड प्लान 155 रूपए, 239 रूपए, 666 रूपए और 699 रूपए के हैं। इन प्लानों से पहले कंपनी ने अभी हाल ही में प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ाई भी …

ImageReliance Jio ने Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किये नए प्लान – अब फ्री में देख सकेंगे IPL 2022 मैच

भारत में क्रिकेट का बुखार, लोगों के सर चढ़कर बोलता है। और 2022 के IPL (Indian Premier League) शुरू हो भी चुकी है। ऐसे में Reliance Jio ने Hotstar के साथ साझेदारी में नए टैरिफ प्लान लॉन्च किये हैं, जिनमें आप Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा और आप मोबाइल, टीवी या अन्य डिवाइसों पर …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products