Realme 10 4G भारत में मात्र 12,999 रूपए में हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 10 Pro सीरीज़ को भारतीय बाज़ार में उतारने के बाद, कंपनी अब Realme 10 4G को भारत में लॉन्च कर रही है। ये 4G स्मार्टफोन है, जिसे आज MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी नवंबर 2022 में विश्व स्तर पर लॉन्च कर चुकी है और इसमें AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल हैं। आइये जानते हैं कि भारत में ये किस कीमत पर उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: Realme 10 Pro+ रिव्यु: एक आकर्षक डिज़ाइन के साथ स्मूथ परफॉरमेंस

Realme 10 4G कीमतें और उपलब्धता

कंपनी का कहना है कि इसके रियर पैनल को 6 नैनो-लेयर फिल्म्स के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे इस पर फिंगरप्रिंट निशान कम लगते हैं और ये हाथ में अच्छी फील भी देता है। इसमें आपको सफ़ेद (Clash White) और काले (Clash Black) रंग के विकल्प मिलेंगे। फ़ोन में स्स्प्को 2 स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे।

4+64GB – 13,999 रूपए (कंपनी के इंट्रोडक्टरी ऑफर के चलते फिलहाल ये फ़ोन 12,999 रूपए में उपलब्ध होगा)

8+128GB – 16,999 रूपए

Realme 10 4G की सेल 15 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी।

ये पढ़ें: Realme 10 Pro+ 5G Vs Redmi Note 12 Pro+ 5G: कौन सा आपके लिए ज़्यादा बेहतर ?

Realme 10 4G स्पेसिफिकेशन  

Realme 10 4G जैसे किफायती डिवाइस में भी आपको AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। फ़ोन का स्क्रीन साइज 6.4-इंच है और ये 90Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। ये 6nm प्रोसेस पर बने Helio G99 पर काम करता है और इसमें आपको 8GB तक की रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

फ़ोन में 50MP प्राइमरी AI कैमरा के साथ 2MP मैक्रो सेंसर रियर पैनल पर मौजूद है और फ्रंट पर 16MP पंच-होल सेल्फी सेंसर है। जबकि इसके प्रेडेसर Realme 9 में 108MP का प्राइमरी कैमरा था। Realme 10 4G में भी 5000mAh की बैटरी है और इसमें आपको 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फ़ोन की बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटे का समय लगता है।

ये स्मार्टफोन Android 12 आधारित realme UI 3.0 पर चलता है और ये थोड़ा निराशाजनक है, क्योंकि Android 13 को आये भी अब काफी समय हो गया है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB तक की वर्चुअल रैम का विकल्प भी मिलता है। साथ ही 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो एसडी स्लॉट, ड्यूल सिम स्लॉट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, इत्यादि फ़ीचर भी शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

ImageRealme 10 4G भी होगा जनवरी में लॉन्च, कंपनी ने पेश किया टीज़र

Realme ने हाल ही में भारत में Realme 10 Pro सीरीज़ में Realme 10 Pro और Realme 10 Pro+ को लॉन्च किया है। और अब कंपनी ने Realme 10 के 4G वैरिएंट को भी भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। Realme India ने हाल ही में अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्विटर पर …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.