Realme 10 4G भी होगा जनवरी में लॉन्च, कंपनी ने पेश किया टीज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने हाल ही में भारत में Realme 10 Pro सीरीज़ में Realme 10 Pro और Realme 10 Pro+ को लॉन्च किया है। और अब कंपनी ने Realme 10 के 4G वैरिएंट को भी भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। Realme India ने हाल ही में अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्विटर पर एक पोस्ट के द्वारा इसका इंडिया लॉन्च कन्फर्म किया है। Realme 10 4G MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आएगा।

ये हैंडसेट फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है और इसके सभी स्पेसिफिकेशन और फीचरों की डिटेल सामने आ चुकी है। भारत में इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत लगभग 15,000 रूपए हो सकती है। अभी तक फ़ोन के लॉन्च की कोई निश्चित तिथि सामने नहीं आयी है। लेकिन पूरे आसार हैं कि ये फ़ोन भारतीय बाज़ार में जनवरी में ही दस्तक दे सकता है।

Realme 10 4G स्पेसिफिकेशन

Realme 10 में 6.4-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है और ये फ़ोन ओक्टा कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB तक के रैम विकल्प और 256GB तक के स्टोरेज विकल्प नज़र आएंगे। फिलहाल कंपनी ने इसे Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Realme UI 4.0 स्किन के साथ पेश किया है, लेकिन जल्दी ही इस पर आपको Android 13 अपडेट भी दिया जायेगा।

बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए यहां साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और आप फ्रंट कैमरा के साथ फेस अनलॉक फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Realme 10 4G के कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें आपको रियर पैनल पर ड्यूल रियर सेंसर दिए गए हैं, जिनमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में आपको 16MP सेंसर के साथ ही काम चलना पड़ेगा, हालांकि इसके परिणाम भी अच्छे हैं।

इसके अलावा फ़ोन को लम्बे समय तक चला सकें, इसलिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

ImageRealme GT 2 Pro की पहली झलक सामने आयी; कागज़ से प्रेरित है डिज़ाइन

Realme GT 2 Pro, 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को लेकर अब तक हमने कई अफवाहें/ लीक सुनी हैं और इसके डिज़ाइन के रेंडर भी देखें हैं, लेकिन आज Realme ने खुद इस स्मार्टफोन की पहली झलक शेयर की है। हाल ही में कंपनी ने इस फ़ोन के कैमरा, कनेक्टिविटी , …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.