Realme GT 2 Pro की पहली झलक सामने आयी; कागज़ से प्रेरित है डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT 2 Pro, 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को लेकर अब तक हमने कई अफवाहें/ लीक सुनी हैं और इसके डिज़ाइन के रेंडर भी देखें हैं, लेकिन आज Realme ने खुद इस स्मार्टफोन की पहली झलक शेयर की है। हाल ही में कंपनी ने इस फ़ोन के कैमरा, कनेक्टिविटी , इत्यादि के बारे में बात करने के लिए एक इवेंट भी रखा था। इस फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट होगा, ये तो पहले से ही कन्फर्म है, लेकिन आज ये भी सामने आया है कि इसके लिए कंपनी ने एक बार फिर जापानी डिज़ाइनर नाओतो फुकसावा (Naoto Fukasawa) के साथ हाथ मिलाया है।

ये पढ़ें: Realme 9 सीरीज़ में ये चार फोन होंगे लॉन्च; लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी

Realme GT 2 Pro में इस बार ‘Paper Tech Master Design’ देखने को मिलेगा, जिसमें बायो-बेस्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ये पहला फ़ोन है जिसमें आपको 150 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ कैमरा मिल रहा है। फ़ोन में 360 डिग्री NFC भी है।

Realme GT 2 Pro का पहला लुक सामने आया

ऊपर दी गयी तस्वीर में आप रियर पैनल का डिज़ाइन देख सकते हैं, जो कि एक सादा सफ़ेद कागज़ जैसा दिखता है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल में दो रियर कैमरा देखे जा सकते हैं। और कैमरा के साथ ही realme की ब्रांडिंग और नाओतो फुकसावा के हस्ताक्षर भी हैं।

फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ 12GB तक की LPDDR5 RAM आएगी, जिसे हाल ही में गीकबेंच पर भी देखा गया है। इसके अलावा फ़ोन में 32MP का सेल्फी कैमरा, AMOLED डिस्प्ले इत्यादि भी आ सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Image[एक्सक्लूसिव] Realme GT Neo 5 की पहली झलक सामने आयी

Realme काफी तेज़ी से स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अभी कंपनी ने मिड-रेंज में Realme 10 Pro (रिव्यु) और Realme 10 Pro+ (रिव्यु) को लॉन्च किया है और अब लगता है कि कंपनी के फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT Neo 5 की बारी है। GT Neo 5 की चर्चा तो काफी समय से हो रही, लेकिन …

Imageकंपनी के दिखाई Realme GT Neo 3T के डिज़ाइन की पहली झलक

Realme ने हाल ही में Realme GT Neo 3T के लॉन्च की घोषणा की थी और अब कंपनी ने इसका पहला डिज़ाइन टीज़र पेश किया है। ये स्मार्टफोन 7 जुलाई 2022 को लॉन्च होने वाला है, और ये GT Neo 3 का ही एक और वैरिएंट हो सकता है। आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products