कंपनी के दिखाई Realme GT Neo 3T के डिज़ाइन की पहली झलक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने हाल ही में Realme GT Neo 3T के लॉन्च की घोषणा की थी और अब कंपनी ने इसका पहला डिज़ाइन टीज़र पेश किया है। ये स्मार्टफोन 7 जुलाई 2022 को लॉन्च होने वाला है, और ये GT Neo 3 का ही एक और वैरिएंट हो सकता है। आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन की पहली झलक पेश की है, लेकिन ये GT Neo 3 से काफी अलग है।

Realme GT Neo 3T का पहला लुक

Realme ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फ़ोन का रियर पैनल नज़र आ रहा है। ये डिज़ाइन चीन में लॉन्च हो चुके realme Q5 Pro जैसा ही है। अफवाहों के अनुसार भी, GT Neo 3T, इसी Q5 Pro का भारत में रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। आप नीचे ट्विटर पोस्ट में इस डिज़ाइन को देख सकते हैं। ये पीले रंग का वैरिएंट है, जिसमें चैक का पैटर्न नज़र आ रहा है। फ़ोन देखने में ग्लॉसी लग रहा है और कैमरा मॉड्यूल अलग से काले रंग में है। कैमरा मॉड्यूल पर तीन कैमरे और दो फ़्लैश लाइट भी है।

इसके अलावा इसके फ्रंट डिज़ाइन का फोटो भी कंपनी ने एक और नयी पोस्ट में साझा किया है। इसमें काफी स्लिम बेज़ेलों के बीच एक बड़ी स्क्रीन और उसमें ऊपर बायीं तरफ पंच-होल सेल्फी कैमरा भी नज़र आ रहा है। फ़ोन में दायीं एज पर पावर बटन और बायीं एज पर वॉल्यूम बटन मौजूद हैं। इसके अलावा ये पोस्ट ये भी साफ़ बताता है कि फ़ोन में 80W सुपर डार्ट फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

लेकिन कंपनी ने GT Neo 3T में 150W फ़ास्ट चार्जिंग की बात भी कही है।

इसके अलावा Realme GT Neo 3T के स्पेसिफिकेशनों को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 870 चिपसेट, और लेटेस्ट Android 12 के साथ realme UI 3.0 सॉफ्टवेयर मिलेगा।

फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च को अभी एक महीना बाकी है, तो आशा कि आने वाले दिनों में इसके फ़ीचर भी लॉन्च से पहले इंटरनेट पर आ जाएं। इन्हें जांनने के लिए आप Smartprix पर नयी खबरें पढ़ना ना भूलें।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageRealme GT Neo 3T की लॉन्च डेट सामने आयी; इन फीचरों के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme ने हाल ही में भारत में सबसे तेज़ फ़ास्ट चार्जिंग के साथ GT Neo 3 (रिव्यु) को पेश किया। इस स्मार्टफोन को मार्च 2022 में पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्ज़न लेकर आने वाली है। Realme ने आज घोषणा कर दी है कि 7 जून 2022 …

ImageRealme GT Neo 3T रिव्यु : एक पॉवरफुल मिड-रेंज डिवाइस

Realme GT Neo 3T रिव्यु का संक्षिप्त विवरण सम्पादक की रेटिंग: 3.85/5 डिज़ाइन डिस्प्ले परफॉरमेंस बैटरी कैमरा खूबियाँ शानदार डिस्प्ले लम्बी चलने वाली बैटरी बेहतरीन थर्मल और तेज़ परफॉरमेंस आकर्षक डिज़ाइन खामियाँ ज़्यादा ब्लोटवेयर कैमरा परफॉरमेंस बहुत अच्छी नहीं है Realme GT Neo सीरीज़ कंपनी की सबसे प्रचलित स्मार्टफोन सीरीज़ बन चुकी है और धीरे …

ImageRealme GT 8 Pro Camera Samples:200MP टेलीफोटो लेंस ने सबको चौंकाया!

Realme ने जब realme GT 8 Pro के डिज़ाइन की पहली झलक दिखाई थी, तभी से यूज़र्स में इस फोन के लिए एक्साइटमेंट थी। लेकिन अब वक्त है उस चीज़ पर फोकस करने का, जो इस साल वाकई मायने रखती है, जो है कैमरा। कंपनी का ये अपकमिंग फ्लैगशिप realme की तरफ से अब तक …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products