Moto G64 5G भारत में लॉन्च; 15,000 के बजट में Redmi, Realme फोनों का तगड़ा दावेदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

15,000 के बजट में 5G स्मार्टफोनों की कतार में Motorola ने एक नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कम्पनी ने आज ही भारतीय में नया Moto G64 5G लॉन्च किया है। ये 5G स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ आया है। इसके अलावा फ़ोन में फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है और ये 6000mAh की बैटरी के साथ आया है। इसी बजट में कल ही Realme P1 5G के भी एंट्री है, और Moto G64 प्रतिद्वंदी है। आइये इसके बारे में और जानते हैं।

Moto G64 कीमतें और उपलब्धता

Moto G64 5G में दो स्टोरेज विकल्प आये हैं। साथ ही फ़ोन तीन हरे (Mint Green) और नीले (Pearl Blue) और बैंगनी (Ice Lilac) रंगों में आया है। इसे आप Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों से 23 अप्रैल, 2024 से खरीद पाएंगे।

  • 8GB + 128GB – 14,999 रुपए
  • 12GB + 256GB – 16,999 रुपए
Moto G64 5G

Moto G64 5G स्पेसिफिकेशन

Moto G64 में 6.5-इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और इसमें सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 भी होगा। स्क्रीन के बेज़ल थोड़े मोटे हैं। इसमें में ऊपर पंच-होल कटआउट है, जिसमें आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीँ रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी रियर सेंसर (OIS, f/1.8 अपर्चर) के साथ एक 8MP का अल्ट्रा वाइड / मैक्रो सेंसर भी दिया गया है।

फ़ोन की परफॉरमेंस की बात करें तो, ये ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 7025 6nm प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ यहां IMG BXM-8-256 GPU, 12GB तक की LPDDR4x रैम, 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को आप 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। साथ ही फ़ोन में 6000mAh की बैटरी और 30W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट भी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageRealme P1 Vs Moto G64: 15,000 के बजट में कौन विजेता ?

Moto G64 5G भारत में कल ही लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,999 रुपए है। इसी बजट में इसी हफ्ते Realme P1 भी लॉन्च हुआ है। ये फ़ोन Realme की नयी किफ़ायती P-सीरीज़ की पहली पेशकश है और इसकी शुरूआती कीमत भी 15,999 रुपए है, लेकिन फिलहाल ये भी 14,999 रुपए में ही उपलब्ध …

Image15,000 के बजट में भारतीय बाज़ार में Vivo T3x ने ली एंट्री – क्या Realme P1 से बेहतर होगा ये फ़ोन

Vivo ने आज भारत में अपना नया फ़ोन Vivo T3x लॉन्च किया है। कंपनी की किफ़ायती T-सीरीज़ के इस नए फ़ोन को Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ बाज़ार में उतारा गया है। Vivo T3x की सीढ़ी टक्कर Realme P1 और Moto G64 से होगी, जो इसी सप्ताह इसी बजट में भारतीय बाज़ार में …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.