OnePlus launch event से पहले OnePlus Pad 2 भारतीय कीमत लीक हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल 16 जुलाई को को OnePlus अपना OnePlus launch event 2024 मिलान, इटली में आयोजित करने जा रहा है। इधर कंपनी लॉन्च इवेंट की तैयारी में लगी है, और लॉन्च से पहले OnePlus Pad 2 भारतीय कीमत लीक हो गयी है। इसकी जानकारी एक भारतीय टिपस्टर द्वारा साझा की गयी है। कीमत के साथ टिपस्टर ने कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी साझा किये हैं। आगे OnePlus Pad 2 भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Amazon Prime Day पर इन Amazfit Smartwatches पर मिल रहा है 55% तक का डिस्काउंट

OnePlus Pad 2 भारतीय कीमत लीक

इसकी जानकारी एक भारतीय टिपस्टर “Yogesh Brar” ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है। टिपस्टर ने पोस्ट में OnePlus Pad 2 की भारत में कीमत के साथ उसके साथ आने वाले अक्सेसरीज़ की जानकारी भी दी हैं। जानकारी के अनुसार भारत में OnePlus Pad 2 की कीमत 47,999 रूपए हो सकती है, जो डिस्काउंट के बाद 45,999 होने की उम्मीद है। इसके अलावा Smart Keyboard की कीमत 11,999 रूपए और OnePlus Stylo 2 की कीमत 5,000 रूपए हो सकती है।

OnePlus Pad 2 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

टिपस्टर “Yogesh Brar” ने इसकी भारतीय कीमत के अलावा कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी साझा की है, जिसके अनुसार इसमें 12.1 इंच का 3K रेसोल्यूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये Pad 2 Snapdragon 8 Gen 3 द्वारा संचालित हो सकता है। डिवाइस OxygenOS 14 लेयर के साथ Android 14 OS पर रन होगा।

बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस डिवाइस में 9,510 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसका वजन 584g हो सकता है।

ये पढ़े: CMF Phone 1 vs iQOO Z9 की तुलना; 20,000 प्राइस सेगमेंट में कौन है, बेहतर

खबरों के अनुसार OnePlus Pad 2 को OnePlus Pad Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी द्वारा इसके विषय में कोई पुष्टि नहीं की गयी है, और सही कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कल OnePlus 16 July launch event 2024 के बाद ही पता चलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageOnePlus Nord 4 लॉन्च डेट, रेंडर और कीमत हुई लीक; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

OnePlus अपनी Nord सीरीज में जल्द ही नया फ़ोन पेश करने वाला है, इसकी जानकारी एक टिपस्टर द्वारा साझा की गयी हैं। जानकारी के अनुसार पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 3 की सफलता के बाद अब कंपनी इस साल के OnePlus Summer Launch Event में OnePlus Nord 4 लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर …

ImageOnePlus 12 एक नई चिपसेट के साथ हो सकता है दिसंबर में लॉन्च

साल 2023 OnePlus के 2022 की तुलना में कुछ बेहतर रहा है। इस साल OnePlus ने अपनी जगह को भारतीय बाज़ार में थोड़ा और मजबूत किया है। OnePlus इस रफ्तार को बनाए रखना चाहता है। खबर आ रही है कि कंपनी इस साल के अंत तक OnePlus 5G के उत्तराधिकारी के रूप में OnePlus 12 …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.