Tesla की 6-सीटर SUV भारत आ गई: Model Y L की डिलीवरी शुरू, इतनी है कीमत और रेंज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tesla Model Y L अब बुकिंग लिस्ट से निकलकर ग्राहकों के घर तक पहुँचने लगी है। कंपनी ने 15 जून से इस छह-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹61.99 लाख है। अब तक यहाँ Tesla का मतलब ज़्यादातर पाँच-सीटर Model Y ही था, लेकिन ये लंबा वर्ज़न उन परिवारों के लिए है जिन्हें वीकेंड पर सबको एक साथ बिठाकर निकलना होता है और जहाँ तीसरी सीट की कमी हमेशा खलती रही है।

ये पढ़ें: Suzuki e-Access रिव्यू: Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, पैसा वसूल या नहीं?

कीमत और EMI

  • Tesla Model Y L (6-सीटर) – ₹61.99 लाख (एक्स-शोरूम)
  • EMI – ₹49,990 प्रति माह से शुरू

Tesla Model Y L की रेंज और चार्जिंग

EV लेते वक़्त सबसे पहली चिंता रेंज की होती है, और यहीं कंपनी सबसे ज़्यादा भरोसा दे रही है। इसमें पूरी लाइनअप का सबसे बड़ा 88.2kWh बैटरी पैक लगा है, जिसके दम पर कंपनी फुल चार्ज पर 681 किलोमीटर (WLTP) तक चलने का दावा कर रही है। मतलब दिल्ली से जयपुर जैसे रूट बीच में चार्जिंग की टेंशन के बिना निकल सकते हैं। और कहीं रुकना भी पड़े, तो Supercharger पर 15 मिनट की चार्जिंग करीब 288 किमी की रेंज भर देती है। पावर के मामले में भी ये पीछे नहीं है, ड्यूल-मोटर AWD सेटअप 514hp देता है और 0-100 किमी/घंटा की रफ़्तार ये महज़ 5 सेकंड में छू लेती है।

केबिन और स्पेस

ये गाड़ी स्टैंडर्ड Model Y से 179mm लंबी है और इसका व्हीलबेस 150mm ज़्यादा है, इसलिए पिछली जगह सीट पर भी जगह ठीक-ठाक मिल पाएगी। सामान की जगह भी खुलकर मिलती है, कार्गो स्पेस भी यहां 2,539 लीटर तक जाता है, यानी आप हैवी लगेज भी आराम से ले जा सकेंगे। ड्राइवर के आगे 16-इंच की बड़ी टचस्क्रीन है और पीछे बैठे लोगों के लिए अलग से 8-इंच की स्क्रीन भी दी गयी है। भारत की गर्मी को देखते हुए हीटेड-वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड-रो सीटें काम की चीज़ हैं, साथ में हीटेड स्टीयरिंग और 19-स्पीकर का साउंड सिस्टम भी दिया गया है। सड़कें खराब होने पर भी लोग आराम से सफर कर सकें, उसके लिए इसमें अडैप्टिव सस्पेंशन है, जो स्टैंडर्ड वर्ज़न में नहीं मिलता।

ये पढ़ें: Top 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

रंग और कहाँ से मिलेगी

रंग के कई विकल्प यहां नहीं हैं। Model Y L आपको केवल सिल्वर (Cosmic Silver) रंग में मिलेगा। हालांकि दूसरा मॉडल आप ग्रे (Stealth Grey), सफ़ेद (Pearl White), काले (Diamond Black), नीले (Glacier Blue) और लाल (Ultra Red) रंगों में भी ले सकते हैं। Tesla भारत में सीधे ग्राहक को बेचने वाले मॉडल पर चल रही है, और इसके Experience Center फ़िलहाल मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में हैं। जिन लोगों ने पहले बुकिंग कराई थी, उनके पास गाड़ी पहुँचनी शुरू हो चुकी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

Discuss

Be the first to leave a comment.