फोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Apple का सालाना इवेंट आज रात 10:30 बजे (भारतीय समय) Apple Park के Steve Jobs Theater से शुरू होगा।
  • इसमें पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro सीरीज़, Apple Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 पेश किए जाने के आसार हैं।
  • बेस iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 इस इवेंट में नहीं आएंगे।

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन देखने को मिलेगा, क्योंकि बेस iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 अगले साल तक टाल दिए गए हैं।

यानी अगर आप सस्ते iPhone का इंतज़ार कर रहे थे, तो वो इंतज़ार अभी और लंबा है। Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार आज रात मंच पर iPhone 18 Pro सीरीज़ के साथ तीन और प्रोडक्ट भी आएंगे। आइये जानते हैं कि इनमें आपको क्या क्या मिलने वाला है।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात कौन कौन से प्रोडक्ट आएंगे

  • iPhone Duo: ये Apple का पहला फोल्डेबल फोन होगा, जिसकी शुरुआती कीमत $2,000 (256GB) और 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 बताई जा रही है। बिक्री अक्टूबर से शुरू हो सकती है।
  • iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: डिज़ाइन पिछले मॉडलों जैसा ही रहेगा, लेकिन ऑरेंज की जगह अब बरगंडी रेड रंग मिलेगा। बड़े मॉडल में मैकेनिकल अपर्चर मिल सकता है, और दोनों के दाम $100 ऊपर जाएंगे।
  • Apple Watch Series 12 और Ultra 4: इनमें नए रंगों के साथ केस और बैंड में भी बदलाव मिलेंगे। Series 12 में सेरामिक केस की वापसी हो सकती है, वहीँ Ultra 4 में बैटरी बेहतर मिलेगी।
  • AirPods 5: इनमें बेहतर नॉइज़ कैंसलेशन मिलेगा, लेकिन कैमरा सेंसर वाले महंगे इन-ईयर AirPods अगले साल तक टल गए हैं।

इस इवेंट में एक बदलाव मंच पर भी दिखेगा। 1 सितंबर को Tim Cook की जगह नए CEO बने John Ternus का ये पहला लॉन्च इवेंट होगा, और Cook इस बार दर्शकों में बैठे नज़र आएंगे।

iPhone Duo के लीक स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनiPhone Duo (लीक)
प्रोसेसरA20 Pro
मॉडेमApple का अपना C2 मॉडेम
रियर कैमरादो 48MP सेंसर
वीडियो कॉलिंग कैमरा12MP
हिंजमैग्नेटिक
स्टाइलसApple Pencil सपोर्ट
रंगसफेद और डार्क ब्लू

ये जानकारी अभी रिपोर्ट्स पर आधारित है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है। पक्की जानकारी के लिए आपको आज रात तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.