अब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है।

तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ आई एक लीक नए Pixel का इंतज़ार कर रहे लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। यूरोप की जो कीमतें लीक हुई हैं, उनके मुताबिक इस बार पूरी सीरीज़ पहले से महंगी होगी। और सबसे बड़ा बदलाव ये कि 128GB वाला सबसे सस्ता स्टोरेज ऑप्शन अब पूरी लाइनअप से हटा दिया गया है।

Google Pixel 11 Pro

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए ख़ास ऑफर

अब 256GB से शुरू होगी पूरी सीरीज़

लीक के अनुसार Google ने इस बार पूरी Pixel 11 लाइनअप के बेस स्टोरेज को सीधे 256GB कर दिया है। यानी अब तक जो 128GB वाला सस्ता वेरिएंट मिलता आया था, वो इस बार किसी भी मॉडल में नहीं मिलेगा। ऊपर की तरफ Pro, Pro XL और Pro Fold का स्टोरेज 1 TB तक जाने की खबर है।

Pixel 11 सीरीज़ की लीक हुई यूरोपियन कीमतें

Pixel 11

  • 256GB – €999
  • 512GB – €1,129

Pixel 11 Pro

  • 256GB – €1,199
  • 512GB – €1,329
  • 1TB – €1,589

Pixel 11 Pro XL

  • 256GB – €1,399
  • 512GB – €1,529
  • 1TB – €1,789

Pixel 11 Pro Fold

  • 256GB – €1,999
  • 512GB – €2,129
  • 1TB – €2,389

ये कीमतें फ्रेंच डील साइट Dealabs और जाने-माने टिपस्टर billbil-kun की रिपोर्ट से सामने आई हैं। भारत की कीमतें अभी सामने नहीं आई हैं। 1TB वाला Pixel 11 Pro Fold €2,389 तक पहुँच रहा है, जो इसे Google के अब तक के सबसे महंगे फोनों में से एक बना देगा।

कीमतें कितनी बढ़ीं और क्यों

लीक के अनुसार स्टैंडर्ड Pixel 11 की शुरुआती कीमत पिछली पीढ़ी के मुकाबले करीब €100 बढ़ गई है, जबकि Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold हर स्टोरेज वेरिएंट पर €100 दाम बढ़े हैं। इससे Google के प्रीमियम फोन अब Samsung की Ultra और फोल्डेबल रेंज की कीमतों के और करीब पहुँचते दिख रहे हैं।

Pixel 11

इसकी एक बड़ी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतें मानी जा रही हैं। AI सर्वर की ज़बरदस्त डिमांड के चलते बीते साल में DRAM के दाम तेज़ी से चढ़े हैं, और इसी वजह से Apple समेत कई बड़ी कंपनियाँ पहले ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा चुकी हैं।

नए रंगों में आएगी Pixel 11 सीरीज़

इस लीक में सीरीज़ के नए रंग भी सामने आए हैं।

  • स्टैंडर्ड Pixel 11: Light Sterling, Midnight Haze, गुलाबी (Fuchsia) और हरा (Moss)
  • Pixel 11 Pro और Pro XL: Light Fog, Midnight Haze, बेज (Dune) और गहरा हरा (Pine)
  • Pixel 11 Pro Fold: सिर्फ Midnight Haze और गहरा हरा (Pine)

खबर ये भी है कि 1TB वाले वेरिएंट सिर्फ Midnight Haze रंग में ही मिलेंगे।

ये पढ़ें: फ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

कब से मिलेगी सीरीज़

Dealabs की रिपोर्ट के मुताबिक 12 अगस्त के इवेंट के तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं, और फोन करीब 20 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung के फोल्डेबल फोन इसी महीने आ रहे हैं और Apple की iPhone 18 सीरीज़ सितंबर में आने की उम्मीद है। ऐसे में अगस्त का महीना Google के लिए फ्लैगशिप सीज़न पूरी तरह शुरू होने से पहले सुर्खियाँ बटोरने का अच्छा मौका बन सकता है।

फिलहाल Google ने सिर्फ इवेंट की तारीख कन्फर्म की है, कीमत, स्टोरेज और रंगों से जुड़ी बाकी सारी बातें अभी लीक पर ही आधारित हैं। इसीलिए पक्की जानकारी के लिए 12 अगस्त तक इंतज़ार हम सभी को है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.