Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन की काफी हद तक लीक हो चुके हैं और आज इन फ्लैगशिप स्मार्टफोनों की कीमतें लीक होने के बाद अब इस लॉन्च में ज़्यादा दिलचस्प कुछ नहीं रह गया है। लेकिन इनकी कीमतों में तो दिलचस्पी रखते हैं ना आप ! आइये आपको बताते हैं कि हाल ही में सामने आयी लीक के अनुसार ये फ़ोन किस कीमत पर बाज़ार में उपलब्ध होंगे। सामने आयी यू.एस. की कीमतों को देखते हुए यही लग रहा है कि कंपनी ने Galaxy S22 (रिव्यु) के मुकाबले में कीमतों में ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं की है।

ये पढ़ें: अब मोबाइल कैमरा की तस्वीरें होंगी और भी शानदार: Samsung का 200MP ISOCELL HP2 सेंसर लॉन्च हुआ

Samsung Galaxy S23 series price

Samsung का एक लीक डॉक्यूमेंट भी सामने आया है, जिसमें ये सभी फ़ोन Samsung Diamond के नाम के साथ नज़र आ रहे हैं और इनके कोड नेम अलग हैं, जैसे DM1 Galaxy S23 है, S23 Plus का नाम DM2 है और S23 Ultra को DM3 के नाम से आप इस डॉक्यूमेंट में देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A23 और A14 भारत में लॉन्च हुए: जानें इन बजट फोनों की कीमतें

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ की कीमतें लीक

Galaxy S23 सीरीज़ की कीमत $799 (लगभग 65,000 रूपए) से शुरू होगी। ये कीमत इसके 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वर्ज़न की बतायी जा रही है। अगर आप भूल गए हैं, तो हम आपको याद दिला देते हैं, कि Samsung Galaxy S22 के बेस मॉडल की कीमत भी 799 डॉलर ही थी।

वहीँ दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S23 Plus के 8GB रैम के साथ 256GB वर्ज़न की कीमत 999 यू.एस. डॉलर (लगभग 81,000 रूपए) बतायी जा रही है। इसके अलावा आपको इसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB स्टोरेज विकल्प भी मिलेंगे, जिनकी कीमतें सामने आना बाकी हैं।

इसके अलावा लीक के अनुसार, इस सीरीज़ के हाई एन्ड वैरिएंट Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत $1,199 (लगभग 97,000 रूपए) है। इसमें भी बेस वैरिएंट 8GB/256GB का ही होगा। इसके प्रेडेसर यानि S22 Ultra को भी ठीक इसी शुरूआती कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया था।

इसके अलावा इन स्मार्टफोनों को लेकर एक खबर ये भी आयी है कि इनमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट को कस्टमाइज़ करके दिया जायेगा, जिसे Snapdragon 8 Gen 2 for Galaxy के साथ से लॉन्च किया जा सकता है।

अब ये खबर कितनी सही हैं, इसके लिए आपको और हमें केवल 1 फरवरी तक का इंतज़ार करना होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imageइस कारण से Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के लॉन्च में हो सकती है देरी

Samsung Galaxy S23 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। साल के सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च में से ये एक है, लेकिन सामने आयी नयी रिपोर्ट ये दावा करती है कि इस बार 2023 में Samsung की इस स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च में देरी हो सकती है। हालांकि Galaxy S23 Ultra भी काफी समय से चर्चा …

Imageअब कुछ भी नहीं रहा छुपा ! लॉन्च से पहले ही Galaxy S23, S23+ के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आये

पिछले काफी समय से Samsung की Galaxy S23 सीरीज़ के कई लीक आ चुके हैं, जिनमें हमें फोनों के डिज़ाइन, और स्पेसिफिकेशन देखने को मिले। आज फिर लॉन्च से लगभग 2 हफ्ते पहले, एक विश्वसनीय सोर्स से नयी लीक आयी है जिसमें Samsung Galaxy S23, S23+ के पूरे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। इनमें से …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.