अब मोबाइल कैमरा की तस्वीरें होंगी और भी शानदार: Samsung का 200MP ISOCELL HP2 सेंसर लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपना नया 200MP का ISOCELL HP2 सेंसर लॉन्च किया है। ये 0.6-मिक्रोमीटर पिक्सल के साथ 1/1.3” ऑप्टिकल फॉर्मेट में तस्वीरें कैप्चर करेगा। ये फॉर्मेट और पिक्सल का आकार वही है, जिसे आप 108MP के स्मार्टफोन कैमरा में देख चुके हैं। ये नया ISOCELL HP2 सेंसर, HP1 सेंसर का सक्सेसर है, और Samsung के एडवांस पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी Tetra²pixel के साथ आया है। आइये इस नए सेंसर के बारे में कुछ और ख़ास बातें आपको बताते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A23 और A14 भारत में लॉन्च हुए: जानें इन बजट फोनों की कीमतें

नया 200MP ISOCELL HP2 सेंसर, लो लाइट की परिस्थितियों में चार पिक्सल को एक में बाइंड करके (जोड़के) एक कर देता है और 1.2μm 50MP या 2.4μm 12.5MP पिक्सेल की एक फोटो लेता है। ये सैमसंग की नयी Dual Vertical Transfer Gate (D-VTG) टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुआ है, जो बेहद ब्राइट सीन वाले फोटो को लेते समय वाश आउट पिक्चरों को कम करता है, ताकि रंग और डिटेल बिहार आ सकें। इसमें Super QPD मोड के साथ आप कम रौशनी में पूरे 200MP मिलियन पिक्सल्स का इस्तेमाल करके तस्वीरें भी ले सकते हैं। ये अपने आस-पास के आड़े और लेटे (हॉरिजॉन्टल) हुए चार पिक्सलों को पहचान कर, एक करके बेहतर और सटीक तस्वीर लेने में सक्षम है।

वीडियो बनाने के लिए भी ये 200MP का सेंसर काफी अच्छा होगा। इसमें 8K में वीडियो शूट करने के लिए ये HP2 सेंसर, 1.2μm 50MP मोड से वीडियो कैप्चर करता है। इससे आप 8K वीडियो 30fps पर शूट कर सकते हैं और बड़े पिक्सल साइज़ के साथ ये और बेहतर वीडियो डिटेल के साथ रिकॉर्ड कर पाता है। इसमें DSG फ़ीचर भी है, जो ोेहली बार 50MP मोड में नज़र आया है और ये HDR में फोटो या वीडियो लेने में मदद करता है।

ये पढ़ें: BIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में हो सकता है लॉन्च

200MP ISOCELL HP2 सेंसर में Smart-ISO Pro HDR सोल्यूशन भी है , जो एक ही एक्सपोज़र से मिलने वाले अलग अलग लेवल के ISO रीडआउट को मर्ज करके 12.5MP की एक बेहद शानदार फोटो कैप्चर करता है, जिसमें डिटेल बहुत बारीकी से समझ आती है। इसके साथ आप HDR में 60fps पर 4K वीडियो भी शूट कर सकते हैं।

Samsung के इस नए सेंसर की बड़े-पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू हो चुकी है और ये हमें सबसे पहले 1 फरवरी 2023 को लॉन्च होने वाली Galaxy S23 सीरीज़ में नज़र आएगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageअब कुछ भी नहीं रहा छुपा ! लॉन्च से पहले ही Galaxy S23, S23+ के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आये

पिछले काफी समय से Samsung की Galaxy S23 सीरीज़ के कई लीक आ चुके हैं, जिनमें हमें फोनों के डिज़ाइन, और स्पेसिफिकेशन देखने को मिले। आज फिर लॉन्च से लगभग 2 हफ्ते पहले, एक विश्वसनीय सोर्स से नयी लीक आयी है जिसमें Samsung Galaxy S23, S23+ के पूरे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। इनमें से …

Imageक्या Moto Edge 30 Ultra को 200MP कैमरा के लिए खरीदना सही है ? जानिये आखिर क्या है Megapixel का खेल

Motorola ने आज भारत में दुनिया का पहला 200MP कैमरा फ़ोन – Moto Edge 30 ultra लॉन्च किया है। ये एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें ढेरों हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन जैसे कि 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8+ Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट, 125W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी, इत्यादि। लेकिन इस स्मार्टफोन का सबसे ख़ास फ़ीचर है, 200MP प्राइमरी कैमरा। ये …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.