Nothing की तरह अब Realme का ये फ़ोन भी ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने हाल ही में नयी Realme 12 Pro सीरीज़ पेश की है। इस सीरीज़ का हाई-एन्ड मॉडल Realme 12 Pro+ तीन रंगों में सामने आया है, जीणमें बेज, काला और नीले रंग के मॉडल शामिल हैं। लेकिन इन तीनों के अलावा लगता है अब कंपनी Nothing ब्रैंड से प्रेरणा लेकर इसका एक ट्रांसपेरेंट वैरिएंट भी लॉन्च करने वाली है। दरअसल, Realme यूरोप सीईओ फ्रांसिस वोंग (Francis Wong) ने इस स्मार्टफोन की एक हैंड्स-ऑन फोटो शेयर की है, जिसमें इसका रियर पैनल ऐसा है, जिसमें से आप अंदर के कॉम्पोनेन्ट देख सकते हैं। ये डिवाइस Realme 12 Pro+ का ही कोई मॉडिफाइड वर्ज़न लग रहा है, जिसके लॉन्च को कंपनी टीज़ भी कर रही है।

ये पढ़ें: Realme 12 Pro रिव्यु: रोज़ के कामों के लिए एक अच्छा मिड-रेंज ड्राइवर

Realme 12 Pro+ ट्रांसपेरेंट वर्ज़न जल्दी हो सकता है लॉन्च


Realme 12 Pro+ ट्रांसपेरेंट एडिशन के स्पेसिफिकेशन

Realme 12 Pro+ हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसके ट्रांसपेरेंट वर्ज़न में डिज़ाइन का अंतर ज़रूर होगा, लेकिन स्पेसिफिकेशन वही रहने के आसार हैं। इस फ़ोन में भी Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही इसमें कैमरा भी ख़ास है। 30,000 के बजट में ये पहला फ़ोन है, जो 64MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ आया है। इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर Sony IMX890 सेंसर के साथ और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मौजूद हैं।

ये पढ़ें: Realme 12 Pro सीरीज़ के साथ फ्लैगशिप फोनों वाला पेरिस्कोप कैमरा अब मिलेगा 30,000 से भी कम में

साथ ही Realme 12 Pro+ में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। Android 14 आधारित realme UI 5 पर चलने वाले इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी भी है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageRealme की नयी नंबर सीरीज़ भारत में इस दिन होगी लॉन्च

Realme कुछ समय से अपनी नयी नंबर सीरीज़ को टीज़ कर रही है। आज कंपनी ने इसी Realme 12 Pro सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने एलान कर दिया है कि Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus 5G भारत में 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किये जायेंगे। …

फरवरी 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones launching in February 2024

2024 साल के पहले महीने, यानि जनवरी में हमने दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च देखे। इनमें Samsung Galaxy S24 सीरीज़ के तीन फ़ोन और OnePlus 12 सीरीज़ के दो फ़ोन सामने आये। हालांकि इसके अलावा जनवरी का महीना थोड़ा ठंडा रहा। लेकिन फरवरी 2024 में कई स्मार्टफोन एक साथ नज़र आने वाले हैं और सबसे अच्छी …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.