Google Pixel 8a की कीमत हुई लीक, ये स्पेसिफिकेशन्स भी है शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगले महीने 14 मई को Google annual developer conference, I/O 2024 होने वाला है, और गूगल इसकी तैयारी में लगा हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल कुछ नए अपडेट के बारे में बताएगा। इन अपडेट में Android 15 और Google Pixel 8a के लॉन्च की घोषणा भी की जा सकती है। Pixel 8a की कई खबरें इंटरनेट पर लीक हो गयी हैं, जिसके अनुसार इस फ़ोन में नए AI फीचर्स दिए जायेंगे और Pixel 7a की तुलना में इसकी कीमत ज्यादा होगी। जानते है इसकी लीक हुई जानकारी के बारे में।

Google Pixel 8a की लीक हुई कीमत की जानकारी

PassionateGeekz द्वारा इसकी जानकारी लीक की गयी है, जिसमें कैनेडियन रिटेलर लिस्टिंग का जिक्र किया गया हैं। लिस्टिंग के अनुसार Google Pixel 8a की कीमत पिछले मॉडल से 1000, 2000 रूपए ज्यादा होगी। इसके 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CAD 708.99 हो सकती है जो भारतीय रूपए में लगभग 42,830 है, और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CAD 792.99 हो सकती हैं, जो भारतीय रूपए में लगभग 47,900 रुपये है।

Pixel 8a स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

गूगल द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं, लेकिन इससे सम्बंधित जो खबरें लीक हुई है, उसके अनुसार फ़ोन को ओब्सीडियन, पोर्सिलेन, बे, और मिंट इन चार रंगो में पेश किया जा सकता है।

फ़ोन में 6.1 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉरमेंस के लिए Tensor G3 chip का उपयोग किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती हैं। ये फ़ोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है।

पिछले हिस्से में 64MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फ्रिंट में वीडियो कालिंग के लिए 13MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अच्छे बैटरी बैकअप के लिए इसमें 27W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये सिर्फ अनुमानित फीचर है, कंपनी Android 14 की जगह फ़ोन को Android 15 के साथ भी पेश कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageGoogle Pixel 7a और Pixel Fold की लॉन्च की तारीख और कीमतें लीक हुईं

Google का साल का सबसे बड़ा इवेंट Google I/O 2023 जल्दी ही होने वाला है। जैसे जैसे इवेंट नज़दीक आ रहा है, वैसे वैसे इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों की चर्चा तेज़ हो गयी है और हमें आज इन प्रोडक्ट्स से जुडी कुछ जानकारी और स्पेसिफिकेशन मिले हैं, जिन्हें हम आपके साथ साझा करने वाले …

ImageMotorola Moto G60s जल्दी हो सकता है लॉन्च: कीमतें और मुख्य फ़ीचर लीक हुए

Motorola का Moto G60 इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया है और अब कंपनी इसी सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन Moto G60s पर काम कर रही है जो Moto G60 का अपग्रेडेड वर्शन होगा। आज इसी स्मार्टफोन की एक लीक भी सामने आयी है जिसमें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शामिल है। सामने …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.