गीकबेंच पर लीक हुए OnePlus Nord 4 के फ़ीचर, जल्दी होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Nord CE 4 के बाद कंपनी अगले Nord फ़ोन पर काम कर रही है। दरअसल, एक नए OnePlus फ़ोन को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया है और रिपोर्टों के अनुसार ये OnePlus Nord 4 हो सकता है। पिछले साल कंपनी ने OnePlus Nord 3 को जुलाई में लॉन्च किया था, लेकिन इस बार OnePlus Nord 4 थोड़ा जल्दी भारत में दस्तक दे सकता है। इस फ़ोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन भी जेकेबेन्च लिस्टिंग से सामने आ गए हैं।

OnePlus Nord 4 के स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus Nord 4 गीकबेंच पर मॉडल नंबर CPH2621 के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन में ओक्टा कोर चिपसेट होगा और इसका कोड नेम pineapple गीकबेंच पर फ़ोन का सिंगल कोर स्कोर 1875 पॉइंट्स है और मुलती कोर स्कोर 4934 पॉइंट्स है।

OnePlus Nord 4

इसके अलावा OnePlus Nord 4 को लेकर टिपस्टर योगेश ब्रार ने भी नयी लीक साझा की है। इसके अनुसार फ़ोन में वही Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होगा, जो चीन में लॉन्च हुए OnePlus Nord Ace 3V है। माना जा रहा है कि यही डिवाइस Nord 4 नाम के साथ अब विश्व स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई फ़ीचर सामने आ गए हैं।

इस स्मार्टफोन को Camera FV 5 डाटाबेस पर भी देखा गया है, जिसके अनुसार इसके प्राइमरी सेंसर में f/1.9 अपर्चर, 26.4mm फोकल लेंथ और OIS सपोर्ट होगा। इसके अलावा एक अन्य सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार ये नया फ़ोन 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता सकता है।

अभी इसके अन्य फ़ीचर सामने नयी आये हैं, लेकिन अगर ये वास्तव में OnePlus Ace 3V का ही रिब्रांडेड वर्ज़न है, तो इसमें 6.74- इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। इसके अलावा फ़ोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर Sony IMX882 सेंसर के साथ, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा Sony IMX355 सेंसर के साथ और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ गीकबेंच पर नज़र आया OnePlus Ace 2, 7 फरवरी को चीन में देगा दस्तक

OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 को 7 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। डिवाइस के भारत में OnePlus 11R 5G के रूप में लॉन्च होने की संभावना है। OnePlus 11R 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने आगामी OnePlus R सीरीज़ स्मार्टफोन के डिजाइन को पहले ही टीज कर दिया है। लॉन्च से पहले …

Imageक्या Nothing Phone (2) में मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर ? क्या कहती है नयी लीक

Nothing Phone (2) इन्हीं गर्मियों (Summer 2023) में लॉन्च होगा और ये घोषणा खुद कंपनी द्वारा ही की गयी है। हालांकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख़ आना अभी बाकी है, जिसका सभी को इंतज़ार है, लेकिन आज एक नयी लीक में फ़ोन के चिपसेट की डिटेल सामने आयी है। ये स्मार्टफोन जून-जुलाई 2023 में …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.