क्या Nothing Phone (2) में मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर ? क्या कहती है नयी लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (2) इन्हीं गर्मियों (Summer 2023) में लॉन्च होगा और ये घोषणा खुद कंपनी द्वारा ही की गयी है। हालांकि इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख़ आना अभी बाकी है, जिसका सभी को इंतज़ार है, लेकिन आज एक नयी लीक में फ़ोन के चिपसेट की डिटेल सामने आयी है। ये स्मार्टफोन जून-जुलाई 2023 में लॉन्च हो सकता है और इसमें आपको Snapdragon 8 सीरीज़ का चिपसेट मिलेगा।

ये पढ़ें: Samsung गैलेक्सी Fold 5 और Flip 5 के जल्दी होंगे दर्शन, कंपनी ने बदला लॉन्च का समय

Nothing Phone 2 Geekbench लिस्टिंग में आया नज़र

Nothing का ये नया स्मार्टफोन Geekbench लिस्टिंग के दौरान देखा गया, जहां इसे मॉडल नंबर A065 के साथ देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में फ़ोन के CPU के बारे में जहां जानकारी दी हुई है, वहाँ मुख्य कोर की क्लॉक स्पीड 3.0 GHz है, यानि इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर आएगा। अब ये ख़बर तो सही है कि Nothing Phone (2) फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आएगा, लेकिन ये नया नहीं बल्कि पुराना चिपसेट है। जबकि पहले आयी रिपोर्ट के अनुसार इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 मिलेगा, लेकिन इसकी क्लॉक स्पीड 3.2 GHz है, और इसीलिए इस लिस्टिंग से ये साफ़ है कि इसमें कंपनी ने पुराने फ्लैगशिप चिपसेट का इस्तेमाल किया है। हालांकि इस चिपसेट की परफॉरमेंस भी लगभग 8+ Gen 1 जैसी ही है।

Nothing Phone (2) स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (2) के कुछ और फ़ीचर भी गीकबेंच की इस लिस्टिंग में सामने आये हैं। इसमें 12GB रैम, 256GB स्टोरेज होगी और साथ ही फ़ोन Android 13 सॉफ्टवेयर के साथ आएगा, जिस पर Nothing OS 1.5 स्किन आने के आसार हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी आने के आसार हैं।

गीकबेंच स्कोर की बात करें तो, इस स्मार्टफोन का सिंगल कोर स्कोर 1253 पॉइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 3833 पॉइंट्स है।

ये पढ़ें: मात्र 21,999 में कर्व्ड 120Hz डिस्प्ले, 66W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भारत में आया ये फ़ोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImagePoco भारत में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश करेगा ये फ़ोन, OnePlus, Samsung के फ्लैगशिप फोनों को भी मिलेगी टक्कर

Poco इस साल में Poco X4 Pro और M4 Pro को लॉन्च करने के बाद, F-सीरीज़ का नया डिवाइस लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो 26 अप्रैल को ग्लोबल मार्किट में अपने नए F-सीरीज़ के डिवाइस और Poco F3 GT के सक्सेसर Poco F4 GT को …

ImageiQOO 11 गीकबेंच पर नज़र आया, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च

Iqoo इस साल के आखिरी महीने में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को विश्व स्तर पर लॉन्च कर सकती है। iQOO 11 सीरीज़ काफी समय से खबरों में आ रही है, लेकिन हाल ही में इसके बेस मॉडल iQOO 11 को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया। इस फ़ोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी इस …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.