iQOO 11 गीकबेंच पर नज़र आया, Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Iqoo इस साल के आखिरी महीने में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को विश्व स्तर पर लॉन्च कर सकती है। iQOO 11 सीरीज़ काफी समय से खबरों में आ रही है, लेकिन हाल ही में इसके बेस मॉडल iQOO 11 को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया। इस फ़ोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन भी इस बेंचमार्किंग साइट पर सामने आये हैं। इस बेस मॉडल के अलावा इस सीरीज़ का प्रो मॉडल भी जल्दी ही सामने आएगा। ये सीरीज़ Qualcomm के नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आएगी, जो कि इसी महीने Qualcomm Tech Summit में लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO 11 गीकबेंच लिस्टिंग

iQOO 11 गीकबेंच लिस्टिंग

ये पढ़ें: Realme के ज़बरदस्त फ़ोन Realme GT Neo 4 में मिलेगा 144HZ डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन लीक

iQOO 11 को Geekbench पर मॉडल नंबर v2243A के साथ देखा गया, जहां इसका सिंगल कोर स्कोर 1453 पॉइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 4660 पॉइंट्स है। इसके अलावा इस लिस्टिंग से ही ये भी साफ़ हुआ कि इसमें आपको नया ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलेगा, और साथ ही 12GB तक की रैम होगा। iQOO की इस नयी सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोनों में Android 13 स्किन के साथ iQOO की अपनी UI होगी।

भारत में iQOO 11 कब होगा लॉन्च ?

भारत में जुलाई 2022 में ही iQOO 9 सीरीज़ को लॉन्च किया गया था और इसके बाद अब तक iQOO सीरीज़ ने भारत में दस्तक नहीं दी है और ना ही हाल फिलहाल में इसके इंडिया लॉन्च की कोई ख़बर है। लेकिन IMEI डेटाबेस पर एक स्मर्टफ़ोन कुछ समय पहले स्पॉट हुआ था और अंदेशा यही है कि कंपनी भारत में अब iQOO सीरीज़ को न लाकर, iQOO 11 को ही भारत में iQOO 10 के नाम से पेश करेगी। जबकि iQoo के 11 Pro का नाम नहीं बदला जायेगा और आप भारत में शायद इस फ़ोन को इसी नाम से खरीद पाएंगे।

iQOO 11 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

iqoo 11

iQOO के इस फ़ोन की गीकबेंच लिस्टिंग से हमें इसके चिपसेट और OS का तो पता चल गया, लेकिन इसके अन्य स्पेसिफिकेशनों को लेकर भी कई अफवाहें आ चुकी हैं, जिनके अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। साथ ही इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक 12MP का टेलीफ़ोटो लेंस आने की खबर है। लेकिन काफी समय से चले आ रहे 16MP के सेल्फी सेंसर के चलन को यहां भी बरकरार रखा गया और इसमें भी फ्रंट पर यही कैमरा मौजूद है।

iQOO के इस स्मार्टफोन में भी 5000mAh की बैटरी के साथ यहां 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जिसके साथ ये बैटरी मात्र 20 मिनटों में फुल चार्ज हो सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageiQOO 11 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन लीक; मिलेगी अब तक की सबसे फ़ास्ट चार्जिंग

iQOO ने जुलाई 2022 में ही चीन में iQoo 10 सीरीज़ पेश की थी, और अभी से iQOO 11 सीरीज़ की चर्चा भी शुरू हो गयी है। हालाँकि भारत में अभी iQOO 10 सीरीज़ लॉन्च होनी बाकी है, लेकिन लगता है कि कंपनी ने अगली फ्लैगशिप सीरीज़ की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। …

Imageसामने आये POCO X4 5G के स्पेसिफिकेशन; Snapdragon 695 के साथ होगा भारत में लॉन्च

Poco X4 5G जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) बेंचमार्किंग साइट पर देख गया है। ये फ़ोन मॉडल नंबर Xiaomi 2201116PI के साथ गीकबेंच लिस्टिंग पर नज़र आया है। इस स्मार्टफोन को इसके अलावा और भी कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस स्मार्टफोन को Redmi …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products