iQOO 11 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन लीक; मिलेगी अब तक की सबसे फ़ास्ट चार्जिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने जुलाई 2022 में ही चीन में iQoo 10 सीरीज़ पेश की थी, और अभी से iQOO 11 सीरीज़ की चर्चा भी शुरू हो गयी है। हालाँकि भारत में अभी iQOO 10 सीरीज़ लॉन्च होनी बाकी है, लेकिन लगता है कि कंपनी ने अगली फ्लैगशिप सीरीज़ की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। iQOO 11 Pro की जो लीक सामने आ रही हैं, उनके अनुसार इस स्मार्टफोन में हमें 200W फ़ास्ट चार्जिंग मिल सकती है। ये एक बेहद प्रीमियम सीरीज़ होगी, जिसे 2023 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आइये इसके बारे में डिटेल में चर्चा करते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S23 Ultra की पहली झलक सामने आयी

iQOO 11 और iQOO 11 Pro

लीक हुई खबरों के अनुसार, इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन होंगे, जिनमें iQOO 11 और iQOO 11 Pro का नाम शामिल है। पॉपुलर चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक टिप्सटर ने पोस्ट किया है कि इस सीरीज़ के प्रीमियम फ़ोन iQOO 11 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। यानि काफी स्मूथ एनीमेशन। साथ ही इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट आने की चर्चा है।

दोनों ही स्मार्टफोनों में AMOLED पैनल मिलेगा, लेकिन बेस वैरिएंट iQOO 11 फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले के साथ आने के आसार हैं और iQOO 11 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेज़ॉल्यूशन मिल सकता है। हालांकि डिस्प्ले साइज़ की अभी कोई ख़बर नहीं है।

इस स्मार्टफोन में सबसे बड़ी खासियत यही है कि Pro वैरिएंट में 200W फास्ट चार्जिंग आने की खबरें हैं, जबकि बेस मॉडल iQOO 11 120W फास्ट चार्जिंग के साथ ही आ सकता है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: देखें Samsung Galaxy S23+ की पहली झलक

इसके अलावा iQOO 11 सीरीज़ में भी ट्रिपल रियर कैमरे ही मिल सकते हैं, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा और ये Sony के IMX8-सीरीज़ सेंसर के साथ आ सकता है, यानि फोटोग्राफी यहां काफी अच्छी होने वाली है। साथ ही इसमें और बेहतर कैमरा परफॉरमेंस के लिए V2 ISP चिप भी मिल सकती है।

वैसे आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 में भी भारत में भी iQOO 10 Pro के आने की चर्चा है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है और साथ ही 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix ने बदल दिया लॉगिन का नियम: अकाउंट शेयर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, जानें आख़िर क्यों

Netflix ने चुपके से एक नया नियम लागू करना शुरू कर दिया है, और इसका असर सीधे उन लोगों पर पड़ेगा जो एक ही अकाउंट को पूरे घर या दोस्तों के साथ शेयर करते आए हैं। 15 जून 2026 से कंपनी ने यह बदलाव धीरे-धीरे रोल आउट करना शुरू किया है, और अब यह ज़्यादा …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने …

ImageiQOO Neo 7 के फ़ीचर लीक; मिलेंगी ये सारी खूबियाँ

iQOO Neo 6 एक बहुत अच्छा मिड-रेंज फ़ोन है, जिसे भारत में काफी लोगों ने पसंद किया है। और अब कंपनी इसके सक्सेसर iQOO Neo 7 पर काम कर रही है। iQOO Neo 6 में 80W चार्जिंग और Snapdragon 870 जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। अब देखना ये है कि iQOO Neo 7 में कंपनी क्या …

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products