iQOO Neo 7 के फ़ीचर लीक; मिलेंगी ये सारी खूबियाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Neo 6 एक बहुत अच्छा मिड-रेंज फ़ोन है, जिसे भारत में काफी लोगों ने पसंद किया है। और अब कंपनी इसके सक्सेसर iQOO Neo 7 पर काम कर रही है। iQOO Neo 6 में 80W चार्जिंग और Snapdragon 870 जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। अब देखना ये है कि iQOO Neo 7 में कंपनी क्या ऑफर करने वाली है। दरअसल, इसी से सम्बंधित एक लीक सामने आयी है, जिसमें इस स्मार्टफोन की डिटेल मौजूद हैं। इस लीक के अनुसार, Neo 7 में ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट आने की उम्मीद है, जो कि एक पावरफुल चिपसेट है। इसके अलावा इसमें और भी कई खूबियां मौजूद होंगी। आइये विस्तार से जानते हैं।

इस फ़ोन की ये लीक एक चीनी टिपस्टर ने शेयर की है, और ये सबसे पहले ITHome की रिपोर्ट द्वारा सामने आयी है। इस लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में MediaTek का पावरफुल चिपसेट Dimensity 9000+ और 120Hz AMOLED स्क्रीन मिलेगी। इनकी मानें तो ये फ़ोन चीन में इसी महीने 20 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया जायेगा, जिसके कुछ वक़्त बाद ही इसके भारत में भी लॉन्च होने की सम्भावना है।

iQOO Neo 6 review pros cons-2

iQOO Neo 7 स्पेसिफिकेशन

सामने iQOO Neo 7 की इस लीक के अनुसार, इस फ़ोन में Dimensity 9000+ चिपसेट के 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो Sony IMX766V सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का पोट्रेट लेंस भी इसमें शामिल होंगे।

ये पढ़ें: Moto G72 भारत में OLED डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ

इसी लीक के अनुसार iQOO Neo 7 में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी और ख़ास बात ये है कि इस बार ये 120W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है।

इस सीरीज में प्रो वेरिएंट भी शामिल होगा, जिसमें 2K E6 AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 144hz होगा। इसके अलावा, फोन में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज शामिल होगी।

iQOO Neo 7 Pro

अटकलें लगाई जा रही हैं, कि Neo 7 के साथ इस बार एक Pro वैरिएंट भी आ सकता है, जिसमें आपको और प्रीमियम फ़ीचर मिलने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि इस Pro वैरिएंट में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी+ 2K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज आने की संभावना है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) Vs iQOO Neo 6: कौन-सा स्मार्टफोन देगा बेहतर परफॉरमेंस है ?

iQOO Neo 6, जो कि इस समय 27,999 रूपए में उपलब्ध है, एक चर्चित फ़ोन है। ज़ाहिर है कि इसके सक्सेसर की ख़बर सुनकर लोगों को उत्सुकता होगी। आप ही हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते है कि क्या इन फीचरों के साथ iQOO Neo 7 भी अपने प्रेडेसर जितना प्रचलित होगा या नहीं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageiQOO Neo 7 लॉन्च : मात्र 30,000 के बजट में मिलेंगे Dimensity 9000+ चिप और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

iQOO Neo 6 भारत में एक पॉपुलर फ़ोन रहा है और अब कंपनी ने इसके सक्सेसर iQOO Neo 7 को भी लॉन्च कर दिया है। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो अभी चीन में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी द्वारा चीन में Neo 6 के छः महीने के बाद ही इसके सक्सेसर को लॉन्च …

ImageBIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ IQOO Neo 7 5G, जनवरी में भारतीय बाज़ार में देगा दस्तक

IQOO कंपनी जल्द ही अपने नए फोन IQOO Neo 7 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आज IQOO Neo 7 5G को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर उसके मॉडल नंबर I2214 के साथ पाया गया है। पॉपुलर टिपस्टर पारस गुगलानी (Paras Guglani) ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से फोन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products