BIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ IQOO Neo 7 5G, जनवरी में भारतीय बाज़ार में देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

IQOO कंपनी जल्द ही अपने नए फोन IQOO Neo 7 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आज IQOO Neo 7 5G को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर उसके मॉडल नंबर I2214 के साथ पाया गया है। पॉपुलर टिपस्टर पारस गुगलानी (Paras Guglani) ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से फोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च के संभावित समय की जानकारी दी है। लीक खबर के अनुसार IQOO Neo 7 5G में आपको 5000mAh का बैटरी बैकअप मिल सकता है, साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप 64MP + 2MP + 2MP के होने की भी आशंका है। इन फीचरों के साथ ये संभव है कि कंपनी चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 7 SE को ही भारत में iQOO Neo 7 के नाम से लॉन्च करे।

यह भी पढ़ें :- Amazon Smartphone Upgrade Days सेल:- Redmi, iQOO, Tecno के कई स्मार्टफोनों पर मिलेगी भारी छूट

IQOO Neo 7 5G के स्पेसिफिकेशन लीक हुए

सामने आयी इस लीक के अनुसार, IQOO Neo 7 5G में हमें 6.78-इंच की फुल एचडी प्लस Amoled डिस्प्ले, 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और 120W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। टिपस्टर पारस गुगलानी के ट्वीट में IQOO Neo 7 5G में दो चिप्सेटों की जानकारी दी है, उनके ट्वीट के अनुसार इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 या Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC में से कोई एक प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 12GB रैम की आशंका भी है।

इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करे तो, इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP+2MP के डेप्थ और मैक्रो सेनोर आने के आसार हैं। सेल्फी तथा वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है और सॉफ्टवेयर में यहां लेटेस्ट एंड्राइड 13 आ सकता है।

Neo 7 5G कीमत तथा उपलब्धता

अभी तक कम्पनी द्वारा फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत से सम्बंधित कोई जानकरी हमारे सामने नहीं आई है। लेकिन लीक खबरों के अनुसार Neo 7 5G जनवरी 2023 में हमें भारतीय बाज़ारों में देखने को मिल सकता है और इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये बतायी जा रही है, लेकिन इस चिपसेट के साथ ये कीमत थोड़ी मुश्किल है। हालांकि अन्य फीचरों में कुछ कटौती करके, ये फ़ोन इस कीमत पर आ सकता है। अब देखना ये है कि कंपनी जनवरी में इसे किस कीमत पर भारतीय बाज़ार में पेश करती है।

यह भी पढ़ें :- iQOO 11 सीरीज़ और iQOO Neo 7 SE पावरफुल प्रोसेसरों के साथ हुए लॉन्च

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageVivo iQOO Neo 3 जल्द होगा स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच: कंपनी ने किया टीज़

दिसंबर में Vivo iQoo Neo 855 रेसिंग एडिशन के लॉन्च के बाद, चीनी स्मार्टफोन निर्माता अब नया iQoo Neo 3 फोन लॉन्च करने को लेकर तैयार है। Vivo ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iQoo Neo 3 को टीज करना शुरू कर दिया है। iQoo ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर अपने एक …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

Imageएक्सक्लूसिव: iQOO Z10 5G में मिलेगी 7,300mAh की बैटरी, अप्रैल में भारतीय बाज़ार में होगा लॉन्च

Neo 10R के बाद, iQOO अब अपने नए बजट फोन – iQOO Z10 5G के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि आने वाला Z10 5G ढेरों नए अपग्रेड के साथ दस्तक देगा, वो भी लगभग उसी कीमत पर, जिस कीमत पर iQOO Z9 5G आया था। हमारे पार्टनर योगेश ब्रार, …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products