Vivo iQOO Neo 3 जल्द होगा स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच: कंपनी ने किया टीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिसंबर में Vivo iQoo Neo 855 रेसिंग एडिशन के लॉन्च के बाद, चीनी स्मार्टफोन निर्माता अब नया iQoo Neo 3 फोन लॉन्च करने को लेकर तैयार है। Vivo ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर iQoo Neo 3 को टीज करना शुरू कर दिया है।

iQoo ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर अपने एक अपकमिंग फोन को टीज किया है। यह फोन iQoo Neo 3 के नाम से पेश किया जा सकता है। कैप्शन के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 865 SoC होगा।

vivo-iqoo-neo-3

अगर यह डिवाइस जल्द ही लांच होती है तो कंपनी iQoo Neo 2 को स्किप करते हुए iQoo Neo 3 को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप के तौर पर मार्किट में पेश करेगी जो साफ़ तौर पर एक गेमिंग स्मार्टफोन कहा जा सकता है।

अभी तक iQoo Neo 3 के बारे में कुछ और ही जानकारी दी गई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में और टीज़र जारी करेगी। इंडियन मार्किट में iQoo की बात करे तो कंपनी ने हाल ही में iQoo 3 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर किया है।

IQOO 3 5G की स्पेसिफिकेशन

iQOO 3 में 6.44 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 409 PPI सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है और इसकी टच स्क्रीन फ्रीक्वेंसी रेट 180Hz है।

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 chipset द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो 650 के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 3.1 और 8GB/12GB LPDDR5 रैम मिल रहे हैं। हैंडसेट को बेहतर गेमिंग के लिए एक मोंस्टर टच बटन दिया गया है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन देखे तो यहाँ पर आपको 48MP के प्राइमरी लेंस के साथ 13MP+13MP+2MP का क्वैड कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है जो सुपर-नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, AI मेकअप जैसे फीचरों से युक्त है। इसके अलावा फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageVivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.